गर कोरोना कर्फ्यू में घर से न‍िकले बाहर, तो पुल‍िस आपका भी कर सकती है ये हाल, देखें VIRAL VIDEO

गर कोरोना कर्फ्यू में घर से न‍िकले बाहर, तो पुल‍िस आपका भी कर सकती है ये हाल, देखें VIRAL VIDEO


मप्र के दतिया में कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों पर पुलिस किसी तरह का कोई रहम नहीं कर रही है.

Corona Curfew; Madhya Pradesh Datia viral video; मप्र पुलिस कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों को बिल्कुल नहीं छोड़ रही. प्रदेश में कोरोना से हालात बेहद खराब हैं. VIDEO में साफ दिखाई देता है कि पुलिस का मूड क्या है?


  • Last Updated:
    April 19, 2021, 12:51 PM IST

भिंड/दतिया. मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के दौरान जगह-जगह से अजीबो-गरीब नजारे आ रहे हैं. वायरल होते वीडियो में कहीं कोई पुलिस से बहस करता नजर आ रहा है तो कहीं पुलिस लोगों का जमकर भूत उतार रही है. आए दिन सड़कों पर नए-नए वाकये दिखाई देने लगे हैं.

इसी तरह के मामले मध्य प्रदेश के दतिया जिले में देखने को मिले. यहां के वीडियो भी वायरल हो गए हैं. दतिया में कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी. पुलिस ने जब इनसे पूछा कि कहां जा रहे हो तो ये लोग उसका उचित कारण नहीं बता पाए. इसके बाद पुलिस ने इन्हें नहीं बख्शा. वीडियो में देखा जा सकता है कि मोटर साइकल से जा रहे लड़के को तो बाकायदा गाड़ी से उतार कर जबरदस्त पीटा. वहीं, दूसरे वीडियो में परिवार के साथ जा रहे पुरुष पर भी लाठियां ठोकीं.

Youtube Video

कोरोना का गुस्सा जनता पर निकाल रहे शिवराज- पूर्व मंत्रीहालांकि, भिंड की लहार विधानसभा से कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कहा है कि कोरोना जैसी महामारी को संभालने में सीएम शिवराज असफल हैं. प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. न तो ऑक्सीजन की व्यवस्था है, न इंजेक्शन की. दवाएं भी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इसी बात की खीज शिवराज सिंह बेकसूर लोगो पर उतार रहे हैं. गृह मंत्री के जिले में ही पुलिस अत्याचार कर रही है. पूर्व मंत्री ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से आम लोगों पर डंडा चलाने वाले पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

संक्रमण दर 22.8 फीसदी पहुंची

दरअसल प्रदेश में संक्रमण दर 22.8 फीसदी तक पहुंच गई है. राजधानी भोपाल में एक बार फिर कोरोना सस्पेक्ट के मौत के मामले बढ़ने लगे हैं. रविवार को एक दिन में 112 शवों का कोविड प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार होने से दहशत का माहौल बन गया है. बता दें कि 18 अप्रैल को मिले 17 तारीख के आंकड़ों के अनुसार, शहर के मुख्य विश्राम घाट और कब्रिस्तान में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 92 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया था.









Source link