- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- After The Murder Of Zalim Singh, The Janitor Of Janpad Panchayat, The Police Could Not Trace The Accused, Based On The Post Mortem Report
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- जालिम सिंह की नातिन की शादी से जोड़कर हत्या को देख रही पुलिस
- मौके पर टूटी पड़ी चूड़ियों से जोड़ रही अवैध संबंधों का मामला
जनपद पंचायद के चौकीदार जालिम सिंह की हत्या के बाद, उसके हत्यारे बेसुराग हैं। पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई है। पुलिस जालिम सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पूरी तरह आसरे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता लगेगा कि जालिम सिंह को किस हथियार से मारा गया तथा कैसे मारा गया।
हत्या का सोमवार को दूसरा दिन है। मृतक का पोस्टमार्टम हो चुका है। मृतक के परिजन उसका शव उसके पैतिृक गांव मनियां, राजस्थान ले जा चुके हैं तथा अंतिम संस्कार भी किया जा चुका है। पुलिस ने शुरुआत में तत्परता दिखाई और मोके पर ही स्निफर डॉग को मंगाया था, लेकिन वह भी कुछ नहीं बता सका है।
कहीं गुमराह तो नहीं कर रहीं कांच की चूड़ियां
घटना स्थल पर पुलिस को कांच की टूटी चूड़ियां पड़ी मिली हैं। इन चूड़ियों को ध्यान में रखकर पुलिस इस घटना को अवैध संबंधों से जोड़कर भी देख रही है, लेकिन मरने वाले की उम्र को देखते हुए लग रहा है कि कहीं यह पुलिस को बरगलाने के लिए हत्यारों ने न डाल दी हों। मृतक की उम्र 61 वर्ष थी तथा वह अकेला रहता था।
दो दिन से नहीं हुई फोन पर किसी से बात
पुलिस की माने तो जालिम सिंह की फोन पर पिछले दो दिन से किसी से बात नहीं हुई है। मरने वाले के पास से एक साधारण मोबाइल बरामद हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों की माने तो जालिम सिंह ने अपने घरवालों को फोन किया था कि, उसके पास नातिन की शादी के लिए पांच लाख रुपए रखे हैं, जो आकर ले जाएं। शादी 7 मई को होने वाली है। दूसरे दिन घरवालों के पास पुलिस का फोन पहुंचा कि तुम्हारे पिता की तबियत खराब है। जब वे मुरैना पहुंचे तो उन्हें हादसे की जानकारी लगी। फिलहाल मामला पूरी तरह से गोलगोल है तथा पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुुंची है।
वर्जन
अभी हमें जालिम सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही हमें पता लगेगा कि उसे कैसे व किस हथियार से मारा गया है।
आरती चराटे, प्रभारी, थाना कोतवाली, मुरैना