- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- For 5 Years The Husband Was Sending Nephew To His Wife’s Room To Hide The Name, Nephew Gave In The Wish Of Descent, Never Forgetting Harassment, Accused Absconding
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- गोला का मंदिर थाना पुलिस ने महिला के पति, भांजा, सास, ससुर व ननद सहित 7 पर की FIR
एक मेडिकल अनफिट पति अपनी नामर्दी छुपाने बीते 5 साल से पत्नी के कमरे में अपने ही सगे भांजे को भेज रहा था। पत्नी को पता नहीं चले इसके लिए उसे दूध में नशे की दवा पिलाई जाती थी। भांजा लगातार मामी से दुष्कर्म करता रहा। परिवार की चाह थी कि किसी तरह वंश आगे बढ़े। भांजे से महिला को गर्भ भी ठहरा था। जब महिला को इसका पता लगा तो उसने पति, सास, ससुर व ननद सभी से बचाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। घटना 3 दिसंबर 2016 से अभी तक गोला का मंदिर की है। महिला ने गुस्से में खुदकुशी करने हाथ की नस भी काटी, लेकिन आरोपियों ने घर पर ही डॉक्टर से उपचार कराकर मामले का छुपा दिया। गोला का मंदिर पुलिस ने अब इस मामले में पति, सास,ससुर, ताऊ ससुर, दो ननद व भांजा सहित 7 लोगों पर FIR दर्ज की है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
भिंड निवासी 27 वर्षीय महिला की शादी 3 दिसंबर 2016 को ग्वालियर के गोला का मंदिर निवासी एक परिवार में हुई थी। सुहागरात से ही पति ने उससे दूरी बनाकर रखी। जब भी वह कारण पूछती पति बात को टाल जाता। इसके बाद महिला को पता लगा कि उसका पति मेडिकल अनफित है। यह बात छुपाते हुए उसके सास, ससुर, दो ननद व ताऊ ससुर ने उसकी शादी करा दी। एक दिन जब महिला की सुबह नींद खुली तो उसके सिर में तेज दर्द हो रहा था। उसे अहसास हुआ कि किसी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं, जबकि उसका पति जबलपुर में था। उसे याद आया कि रात को सास ने उसे दूध दिया था। उसके बाद उसे कुछ होश नहीं है सिर्फ भांजे को कमरे में आते देखा था। इसके बाद जब पति लौटकर आया तो महिला ने पूरी बात बताई। पति ने मदद करने के बदले कहा कि यह घर की बात है और घर में ही रहनी चाहिए। इसके बाद यह आए दिन का किस्सा हो गया। महिला को गर्म दूध दिया जाता और उसके बाद सगा भांजा उसके साथ दुष्कर्म करता।
वंश को आगे बढ़ाने के लिए कुचल दिए रिश्ते
इस घटना से महिला ने अपनी सास व दो ननद को भी अवगत कराया। उन्होंने बनाया कि उसका पति मेडिकल अनफिट है। इसलिए वंश को आगे बढ़ाने के लिए उसका भांजा ही उसके साथ सो रहा है। इससे महिला के मन पर गहरा आघात हुआ। उसे दो महीने का गर्भ भी ठहर चुका था, लेकिन वह किसी कारण गिर गया।
मेरे सारे सपने रौंद दिए, मरने भी नहीं दिया
अपनी इस हालत का किसी से जिक्र नहीं कर पा रही महिला ने हाथ नश काट ली थी। पर आरोपियों ने अपनी पहुंच का फायदा उठाकर डॉक्टर को घर पर ही बुलाकर उसका उपचार कराया। महिला का कहना था कि इस शादी को लेकर उसके कई सपने थे, लेकिन उनको ससुरालीजनों ने अपने पैरों तले रौंद दिया था। एक दिन महिला ने घर पर किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर पिता को बुलाया। उनके साथ चली गई। वहां मायके में पूरी घटना बताई। इसके बाद गोला का मंदिर थाना में शिकायत की है। पुलिस ने भांजे पर दुष्कर्म, पति , सास, ससुर, ताऊ ससुर व ननद पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।