मौसम के मिजाज में नरमी: अरब सागर से आ रही नमी से सागर में लगा गर्मी पर ब्रेक, दिन का पारा 38, 39 डिग्री के बीच स्थिर, दिन में लोगों को गर्मी से मिली राहत

मौसम के मिजाज में नरमी: अरब सागर से आ रही नमी से सागर में लगा गर्मी पर ब्रेक, दिन का पारा 38, 39 डिग्री के बीच स्थिर, दिन में लोगों को गर्मी से मिली राहत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Due To The Moisture Coming From The Arabian Sea, There Was A Break In The Heat In The Ocean, The Mercury Settled Between 38 And 39 Degrees, The People Got Relief From The Heat During The Day.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अरब सागर में बने चक्रवात के कारण सागर के वातावरण में हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इस कारण आसमान में आंशिक बादल छाने लगे हैं। बादलों की मौजूदगी के कारण अधिकतम तापमान में अपेक्षाकृत वृद्धि नहीं हो पा रही है। सागर में पिछले करीब छह दिनों से दिन का तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच स्थिर है।

वहीं दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रहने से लोगों को चुभन पैदा करने वाली धूप से राहत मिली है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में निम्न परत के बादल छाए रहे। दोपहर में धूप की चुभन बादलों ने कम की। वहीं हवाओं से पारे में नरमी रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश होने की संभावना है। इसके असर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस समय अरब सागर में एक प्रति चक्रवात बना है। हवाओं का रुख सुबह उत्तर-पूर्वी है। इससे बादल छंट जाते हैं। धूप में तल्खी होने से तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है, लेकिन दोपहर के समय हवाओं का रुख बदलकर पश्चिमी हो जाता है। ऐसे में अरब सागर से नमी आ रही है। इसके असर से आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link