Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
होम आइसोलेट मरीजों से ऑनलाइन बात करते मंत्री तुलसी सिलावट।
कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए व्यवस्था भी बड़े स्तर पर की जा रही है। मरीजों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज की जानकारी लेने के लिए रविवार को मंत्री तुलसी सिलावट एसजीएसआईटीएस (SGSITS) कॉलेज पहुंचे। उन्होंने मॉनिटरिंग कॉल सेंटर से होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कर रहे मरीजों की जानकारी ली। इस दौरान सेंटर में काम कर रहे वॉलेंटियर्स के हालचाल भी जाने और उनके कार्य की सराहना की। साथ ही उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से भी ऑनलाइन चर्चा की। साथ ही उनके इलाज को लेकर जानकारी ली।
कोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पाट इंदौर शहर है। यहां पिछले कुछ दिनों से लगातार डेढ़ हजार से अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इंदौर में सुदामा नगर, विजय नगर, सुखलिया क्षेत्र सबसे ज्यादा संक्रमित है। सूत्रों के मुताबिक एक सूची के अनुसार पिछले साल से शुरू हुई संक्रमित मरीजों की गणना के बाद से अब तक सुदामा नगर में 1952 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि यहां पांच दिनों में ही 231 लोग नए संक्रमित मिले हैं।
इसी तरह शहर का दूसरा सबसे हॉट स्पॉट विजय नगर क्षेत्र है। यहां एक साल में 1702 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि पांच दिन में 166 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं सुखलिया क्षेत्र शहर का तीसरा सबसे बड़ा हॉट स्पॉट है। यहां अब तक 1585 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि पांच दिनों में ही 115 लोग संक्रमित मिले हैं। शहर में सबसे ज्यादा प्रभावित इन तीन इलाकों के अलावा ये नंदा नगर में 999, खजराना में 909, महालक्ष्मी नगर 902, स्कीम 71 868, स्कीम 78 में 793 मरीज मिल चुके हैं।
18 अप्रैल की बुलेटिन की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 1698 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 9248 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 5689 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किए गए थे। इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 91015 हो गई है। 7 मरीजों की मौत के साथ कुल 1054 मौतें हो चुकी हैं।