IPL 2021: ब्रेंडन मैक्कुलम ने टीम में बदलाव की भी बात कही है. (KKR/Instagram)
केकेआर (KKR) की टीम आईपीएल (IPL 2021) के मौजूदा सीजन में अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी है. टीम के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम (Brendon Mccullum) ने कप्तान ऑयन मॉर्गन (Eoin Morgan) के फैसले पर सवाल उठाए हैं.
ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, ‘हमें शायद ऐसे खिलाड़ी चाहिए, जो तारोताजा हों. उम्मीद है कि टीम में कुछ बदलाव होगा. मुंबई में मैच होने से वेन्यू में भी बदलाव होगा.’ उन्होंने कहा कि नया वेन्यू होगा, लेकिन हमें कुछ जगहों पर सुधार करना होगा. हम अगले दो मैचों में अच्छा कर वापसी कर सकते हैं. वरुण चक्रवर्ती ने आरसीबी के खिलाफ पहले ओवर में दो विकेट चटकाए, लेकिन कप्तान ऑयन मॉर्गन ने उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया. इससे भी मैक्कुलम नाराज दिखे.
एबी डिविलियर्स नई रणनीति के साथ उतरे हैंब्रेंडन मैक्कुलम ने कहा, ‘हमें उस समय चक्रवर्ती को गेंदबाजी से नहीं हटाना चाहिए था. उस ओवर के बाद उन्हें हटाना गलती थी. हम एबी डिविलियर्स के खिलाफ उनका इस्तेमाल करना चाहते थे, लेकिन हमारी यह योजना काम नहीं आई.’ डिविलियर्स (76*) और ग्लेन मैक्सवेल (78) की पारियों के दम पर आरसीबी ने 204 रन बनाने के बाद केकेआर की पारी में आठ विकेट पर 166 रन पर रोक दिया. डिविलियर्स को लेकर मैक्कुलम ने कहा, ‘ऐसा लग रहा कि वह नई योजना के साथ आए है. वह आत्मविश्वास से भरे लग रहे है . उन्होंने मैच को हमारी पकड़ को दूर कर दिया. विश्व स्तरीय खिलाड़ी ऐसा ही करते है, विरोधी टीम पर काफी दबाव बनाते हैं.’ उन्होंने ऑफ स्पिनर सुनील नरेन को कहा कि वे अगले मैच में उतर सकते हैं. टीम ने अब तक उन्हें तीनों मैच में नहीं उतारा है.