IPL 2021: हार्दिक और क्रुणाल मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं (Hardik Pandya Insagram)
IPL 2021: इस वीडियो में हार्दिक पंड्या, उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक, क्रुणाल पंड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा जस्टिन बीबर के एक गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
आईपीएल का आयोजन कोरोना वायरस की वजह से बायो बबल में हो रहा है. ऐसे में बहुत से खिलाड़ी इस बायो बबल में अपने परिवार को भी साथ लेकर आए हैं. ये खिलाड़ी मैच और प्रैक्टिस के बाद खाली वक्त में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं. इसी कड़ी में हार्दिक पंड्या ने एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में हार्दिक पंड्या, उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक, क्रुणाल पंड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा जस्टिन बीबर के एक गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
IPL 2021, RCB vs KKR: युजवेंद्र चहल ने लिया सीजन का पहला विकेट, पत्नी धनश्री की आंखों से छलके आंसू
IPL 2021: आईपीएल में केएल राहुल टीम को हरा रहे हैं मैच पर मैच!, 3 साल के आंकड़े हैं इसका सबूतवहीं, नताशा स्टेनकोविक ने इस डांस की एक तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम से शेयर की है और इसे कैप्शन दिया है ‘द पंड्या स्वैग’. इस वीडियो में पंड्या ब्रदर्स, नताशा और पंखुड़ी सभी एक जैसी ड्रेस में नजर आ रहे हैं. चारों की टी- शर्ट पर स्माइली बना हुआ है और चारों एक जैसा डांस कर रहे हैं.
बता दें कि हार्दिक और क्रुणाल पंड्या मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रनों से मात दी. इससे पहले मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से मात दी थी. इससे पहले सीजन के पहले मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को मात दी थी. आईपीएल 2021 के इस सीजन में अबतक आरसीबी ही एक ऐसी टीम है, जिसने कोई मैच नहीं हारा है. वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कोशिश होगी कि वह लगातार तीसरा खिताब जीतकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करे.