IPL 2021: ऑयन मॉर्गन की कप्तानी में केकेआर को दूसरी हार मिली. (AFP)
केकेआर (KKR) को आईपीएल के एक मुकाबले (RCB vs KKR) में 38 रन से हार मिली. टीम की यह तीन मैचों में दूसरी हार है. जीत के साथ आरसीबी (RCB) की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है.
विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘मैक्सवेल ने इस टीम से ऐसे सामंजस्य बैठा लिया है. एबी को टीम से प्यार है और आज इन्होंने अंतर पैदा किया. मैंने आधे ओवर खत्म होने के बाद कहा था कि हम 200 रन बनाएंगे. मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया और फिर एबी भी उसी राह पर चला. जब वह इस तरह की फॉर्म के साथ रन बनाता है तो उसे रोकना असंभव हो जाता है. हमने ऐसी पिच पर 40 अतिरिक्त रन बनाए जो धीमी हो रही थी.’
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने लगातार तीन जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को भी दिया. उन्होंने कहा, ‘विशेषकर मोहम्मद सिराज को रसेल को किया गया 19वां ओवर. इसमें सिर्फ एक रन बने थे. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से वह अलग गेंदबाज बन गया है और आज उसने मैच खत्म किया.’ आरसीबी की टीम आईपीएल इतिहास में पहली बार लगातार तीन शुरुआती मैच जीतने में सफल हुई है.
आरसीबी का दिन रहा, विकेट को नहीं समझ सकेकोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान ऑयन मॉर्गन ने कहा कि वे विकेट को समझ नहीं पाए. उन्होंने कहा, ‘दोपहर के बेहद गर्म मौसम में निश्चित तौर पर आरसीबी का दिन रहा. चेन्नई की पिच ने निश्चित तौर पर मुझे हैरान कर दिया और मैं विकेट को समझ नहीं पाया.’ उन्हाेंने कहा कि इस विकेट पर जो भी खेला उसने महसूस किया कि यह बेहतर खेली लेकिन असल में आरसीबी बेहतर खेली.’ केकेआर की यह तीन मैचों में दूसरी हार है. टीम अंक तालिका में छठे नंबर पर है.