IPL 2021, CSK vs RR फैंटेसी गाइड: बटलर, सैमसन और रैना अहम, मोइन और मॉरिस भी दिलाएंगे अधिक अंक

IPL 2021, CSK vs RR फैंटेसी गाइड: बटलर, सैमसन और रैना अहम, मोइन और मॉरिस भी दिलाएंगे अधिक अंक


नई दिल्ली. आईपीएल (2021) का 12वां मैच आज यानी सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स (CSK vs RR) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है. यहां की पिच तेज गेंदबाजों को मदद देने वाली मानी जाती है. यहां टॉस महत्वपूर्ण होता है. क्योंकि दूसरी पारी में ओस पड़ती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. ऐसे में दोनों टीम के खिलाड़ियों को चुनने से पहले पिच और रिकॉर्ड देखने होंगे. आइए जानते हैं कि आखिर कौन सा खिलाड़ी यहां आपको सबसे ज्यादा अंक दिला सकता है.

प्लेइंग-11 में इन खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है

विकेटकीपर: जोस बटलर, संजू सैमसन

संजू सैमसन ने दो मैच में 123 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक शामिल हैं. जोस बटलर पहले दो मैच में कुछ खास नहीं कर सके हैं. लेकिन टी20 में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार है.बल्लेबाज: फाफ डू प्लेसिस, सुरेश रैना, डेविड मिलर

फाफ डू प्लेसिस पहले दो मैच में अच्छा नहीं कर सके हैं. लेकिन पिछले सीजन में उन्हाेंने खूब रन बनाए थे. वहीं सुरेश रैना ने एक अर्धशतक के साथ 62 रन बनाए हैं. राजस्थान के डेविड मिलर को एक मैच में मौका मिला और उन्होंने अर्धशतक लगाकर खुद को साबित किया.

ऑलराउंडर: क्रिस मॉरिस, मोइन अली, सैम करेन

चेन्नई के ऑलराउंडर मोइन अली और सैम करेन अच्छा कर सकते हैं. मोइन ने 150 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए हैं और एक विकेट भी लिया. वहीं करेन एक विकेट लिया है और 39 रन बनाए हैं. राजस्थान के क्रिस मॉरिस ने पिछले मैच में बल्लेबाजी से शानदार जीत दिलाई थी. वे 38 रन बना चुके हैं और 3 विकेट भी लिए हैं.

गेंदबाज: दीपक चाहर, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान

दीपक चाहर 2 मैच में 4 विकेट ले चुके हैं और इकोनॉमी 6 के आस-पास है. राजस्थान के चेतन सकारिया ने तीन और मुस्तफिजुर रहमान ने दो विकेट लिए हैं.

पिच रिपोर्ट: वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. यहां खूब रन बनते हैं. हालांकि शुरुआती आधे घंटे में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. अगर विकेट बचे रहते हैं तो आसानी से 180 से अधिक का स्कोर बनता है. लेकिन यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान हाेता है. ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान होती है.

आईपीएल के ओवरऑल रिकॉर्ड में चेन्नई की टीम आगे

कुल मैच: 23

चेन्नई जीता: 14

राजस्थान जीता: 9

इन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन बनाए

सुरेश रैना (चेन्नई): 5430

संजू सैमसन (राजस्थान): 2707

फाफ डू प्लेसिस (चेन्नई): 2338

डेविड मिलर (राजस्थान): 1912

इन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए

क्रिस मॉरिस (राजस्थान): 83

दीपक चाहर (चेन्नई): 49

डिस्क्लेमर: ये सुझाव खिलाड़ियों के प्रदर्शन, यहां हुए मैच और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं. टीम चुनते समय फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिम का ध्यान रखें.





Source link