Renault Kiger पर मिल रहा है शानदार ऑफर.
Renault की नई एसयूवी Kiger डुअल टोन कलर ऑप्शन के साथ 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इस नई एसयूवी की कीमत 5.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली )से लेकर 9.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली ) तक है.
Renault Kiger पर ऑफर – कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गयी जानकारी में मुताबिक, कंपनी इस एसयूवी पर कोई कैश डिस्काउंट , एक्सचेंज या कॉर्पोरेट बोनस नहीं दिया जा रहा है. कंपनी अपने इस एसयूवी पर लॉयल्टी बोनस के तौर पर 5 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है, जो की एक्सचेंज या Renault के किसी मॉडल को अपग्रेड करने पर दिया जा रहा है. Kiger एसयूवी के अलावा कंपनी अपने सबसे सस्ते हैचबैक कार क्विड की खरीद पर भी तकरीबन 50,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है.
यह भी पढ़ें: लॉन्चिंग से पहले 2021 Mahindra Scorpio की तस्वीरें हुई लीक, जानिए कैसी है ये SUV
Renault Kiger के फीचर्स – कंपनी ने अपने इस एसयूवी में कई एडवांस फीचर्स दे रही है. कंपनी इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वॉयस रिकॉग्नाइजेशन टेक्नोलॉजी, पुश बटन स्टार्ट एंड स्टॉप और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दे रही है. Renault Kiger का इंजन – कंपनी अपने इस एसयूवी को दो पेट्रोल इंजन वैरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है. पहले वेरिएंट में 1.0 लीटर की क्षमता का नेचुरल इंस्पायर्ड इंजन दिया गया है, जो कि 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वही दूसरे वैरिएंट में कंपनी 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दे रही है, जो 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क पैदा करती है.
यह भी पढ़ें: Bajaj की नई CT 110 X बाइक में मिलेंगे ये खास फीचर, कीमत है बस इतनी
Renault Kiger का लुक और कीमत – Renault की नई एसयूवी Kiger डुअल टोन कलर ऑप्शन के साथ 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इस नई एसयूवी की कीमत 5.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली )से लेकर 9.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली ) तक है. कंपनी के अनुसार यह एसयूवी 17 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है.