- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Fire In Closed Junk Warehouse, Saw Smoke Coming Out In The Morning, Then The Fire Brigade Reached And Extinguished The Fire
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आग बुझाने की मशक्कत करते हुए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में स्थित कबाड़ गोदाम में आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा सामान जलकर राख हुआ है। सूचना के अनुसार सुभाष नगर में नारायण अहिरवार की कबाड़ गोदाम व दुकान है। रोजाना की तरह वह सोमवार रात गोदाम बंद करके घर गए थे। इसी बीच रात में अज्ञात कारणों के चलते गोदाम में आग लग गई। सुबह करीब 5.30 बजे आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं निकलते देखा तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मामले की खबर मिलते ही नगर निगम और मकरोनिया की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। गोदाम की शटरों के ताले तोड़कर आग बुझाने की मशक्कत शुरू की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर मोतीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा बनाया। आग लगने का कारण सप्ष्ट नहीं हो सका है। गोदाम में रखे कृषि यंत्र समेत अन्य सामान जले हैं। मोतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया सुभाष नगर में कबाड़ गोदाम में आग लगी थी। आग बुझा ली गई। आग से हुए नुकसान का पंचनामा बनाया गया है।