Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- घर पर रहते हुए लोग खुद को फिट रखने नई एक्सरसाइज से कर रहे बॉडी टोनिंग और कैलोरी बर्न
कोरोनाकाल में सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी है। सभी अपने तरीके से फिट रहने की कोशिशों में जुटे हैं। शहर के फिटनेस फ्रीक्स कुछ नई एक्सरसाइज को ट्राय कर रहे हैं जिससे वर्कआउट में नयापन के साथ एक्साइटमेंट लेवल भी बढ़ जाए। यही वजह है कि रेगुलर एरोबिक्स, जुम्बा, पुशअप्स और क्रंचेज से अलग कोई एरियल योगा ट्राय कर रहा है, तो कोई बॉलीफिट और थैरा बैंड के साथ वर्कआउट को अपग्रेड कर रहा है। सिटी भास्कर ने फिट रहने के तरीके को जाना फिटनेस लवर्स से।
20 तरह की स्टेप्स
एक्सपर्ट काजल सिंह ने बताया एरियल योगा एडवांस एक्सरसाइज है जिससे बॉडी की स्ट्रैंथ बढ़ती है। इससे बॉडी को हैंग और मूव करते हैं। यह भी बेसिक और पावर योगा का एडवांस वर्जन है। इसमें बॉडी ट्रेंड करने के साथ माइंड कांसन्ट्रेट होता है। इसमें करीब 20 अलग-अलग तरह की स्टेप्स होती हैं। यह एक्सरसाइज 10 से 40 साल के लोगों की पसंद है। बॉडी की स्ट्रैंथ ज्यादा लगती है जिससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। और ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
बॉडी टोनिंग के साथ कैलोरी भी देता है
एक्सपर्ट सोनम धीर कहती हैं इन दिनों थैरा बैंड एक्सरसाइज डिमांड में है। इसमें एक बैंड होता है जिसके इस्तेमाल से बॉडी वेट एक्सरसाइज होती है। इससे बॉडी टोनिंग होती है और कैलोरी भी देता है। इसके जरिए मसल्स को टाइट किया जाता है।
एंटरटेनमेंट के साथ-साथ डांस और एक्सरसाइज भी
एक्सपर्ट रोहित कुशवाहा ने बताया बॉली फिट की डिमांड युवाओं में बढ़ी है, म्यूजिक के साथ एक्सरसाइज होती है। इसमें 45 मिनट में 50 से 2 हजार कैलोरी बर्न होती है। इसमें बैली, चेस्ट, आर्म्स मूवमेंट एक्सरसाइज होती है। डांस के साथ इक्विपमेंट का यूज होता है। शहर के गर्ल्स और बॉयज दोनों इस एक्सरसाइज को पसंद करते हैं। साथ ही इसमें एंटरटेनमेंट के साथ-साथ डांस और एक्सरसाइज भी होती है।