कोरोना अपडेट: 26 अप्रैल तक बढ़ा गुना जिले में कोरोना कर्फ्यू; संक्रमित मरीजों की संख्या कम नहीं होने पर प्रशासन का फैसला

कोरोना अपडेट: 26 अप्रैल तक बढ़ा गुना जिले में कोरोना कर्फ्यू; संक्रमित मरीजों की संख्या कम नहीं होने पर प्रशासन का फैसला


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गुना8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुना जिले की राजस्व सीमाओं में कोरोना कर्फ्यू 26 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कलेक्टर ने मंगलवार शाम को इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं। कोई नई रियायत नहीं दी गई है। कोरोना के बढ़ते केस की संख्या को देखते हुए जिले में 15 अप्रैल से 21 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। इसमें शुक्रवार की शाम से सोमवार की सुबह 6 बजे तक का सख्त लॉकडाउन भी शामिल था। इस 7 दिन के कोरोना कर्फ्यू के बाद भी कोरोना के केस कम नहीं हो रहे हैं। उल्टा आंकड़ा और बढ़ता जा रहा है। वहीँ कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। मंगलवार को जारी आदेश में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाने के आदेश दे दिया हैं। अब यह कोरोना कर्फ्यू 26 अप्रैल की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।

लॉकडाउन की तरह ही होगा कोरोना कर्फ्यू
इस बार का कोरोना कर्फ्यू लॉकडाउन की तरह ही रहेगा। एक तरफ जहां बहुत ही कम रियायतें आम जनता के लिए दी गई हैं दूसरी तरफ पुलिस भी ज्यादा सख्ती करेगी। एसपी राजीव मिश्रा ने सोमवार को ही वीडियो सन्देश जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि पुलिस इस बार और ज्यादा सख्ती करने जा रही है। अनावश्यक घूमने वालों पर धारा 188 के तहत भी कार्यवाही की जाएगी। वहीँ खुली जेल भी लोगों को भेजा जाएगा। अब केवल चालानी कार्यवाही तक पुलिस सीमित नहीं रहेगी। 20 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार केवल डेयरी और सब्जी दुकानों को सुबह 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। किराना दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। होम डिलीवरी की सुविधा रहेगी। वहीँ होटल / रेस्टॉरेंट से टेक अवे किया जा सकेगा।

राशन लेने में आ रही दिक्कतें
किराना दुकानों से होम डिलीवरी के आदेश तो किए गए हैं किन्तु नागरिकों के पास किराना दुकानों के नंबर नहीं हैं। ऐसे में किस तरह यह होम डिलीवरी व्यवस्था काम करेगी। पिछले वर्ष लॉकडाउन की शुरुआत में ही क्षेत्रवार किराना दुकानों के नंबर सार्वजनिक किए गए थे जिस कारण नागरिकों को दिक्कत कम हुई थी। इस बार कोरोना कर्फ्यू में इस तरह की कोई तैयारी नहीं की गई है।

शादियों पर सबसे ज्यादा असर
22 अप्रैल से शादियां शुरू हो रही हैं। कोरोना कर्फ्यू 26 अप्रैल तक बढ़ जाने से अब जिन घरों में शादी कार्यक्रम होने हैं , वहां सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कोरोना कर्फ्यू में इस तरह बढे आंकड़े
15 अप्रैल – 142
16 अप्रैल – 136
17 अप्रैल – 132
18 अप्रैल – 108
19 अप्रैल – 105

खबरें और भी हैं…



Source link