गोविंदपुरा में प्रशासन का छापा: 4 इंड्रस्टी में उपयोग के लिए रखे थे 700 ऑक्सीजन सिलेंडर, अफसरों ने मेडिकल उपयोग के लिए अस्पतालों में भेज दिए

गोविंदपुरा में प्रशासन का छापा: 4 इंड्रस्टी में उपयोग के लिए रखे थे 700 ऑक्सीजन सिलेंडर, अफसरों ने मेडिकल उपयोग के लिए अस्पतालों में भेज दिए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के गोिवंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जिला प्रशासन की टीम ने छापा मार कर 700 ऑक्सीजन सिलेंडर अपने कब्जे में लेकर अस्पतालों के उपयोग के लिए भेजे। इस कार्यवाही से पहले सिलेंडरों को मेडिकल उपयोग के लिए दिए जाने के निर्देश दिए। इसके बावजूद 4 उधोग प्रबंधकों द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर के उपयोग की जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई थी।

कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर एसडीएम राजेश गुप्ता के नेतृत्व में अफसरों की टीम ने ओम साई, भार्गव गैस एजेंसी, चौधरी गैस एजेंसी में छापा मारा। यहां करीब 700 ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर मिले। जिन्हें संयुक्त कलेक्टर राजेश गुप्ता द्वारा अलग-अलग अस्पतालों को दिए गए है। जिनमे ऑक्सीजन गैस भरने के बाद कोविड मरीजों के लिए उपयोग किया जाएगा।

बता दें कि कलेक्टर ने ऑक्सीजन का उपयोग उद्योग में इस्तेमाल करने पर फिलहाल रोक लगा रखी है। ताकि अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सके। इसको लेकर कलेक्टर ने विगत दिवस आदेश जारी किया था। बावजूद इसके सूचना मिल रही थी कि कुछ उद्याेगों में ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग हो रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link