- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- The Helplessness Of The Corona Curfew By Giving The Wedding Invitation Letter, The Friends Of The Groom And The Bride’s Friends Are Not Being Included, The List Of Relatives Is Short.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
- फिलवक्त शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर।
- प्रशासन से स्वीकृति के साथ होंगे आयोजन।
दतिया जिले में कोरोना कर्फ्यू के दौरान वैवाहिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। भिंड जिले के वे लोग, यह खबर सुनकर टेंशन में आ चुके है जिनके घर शादी-विवाह का आयोजन है। वे इस बात को लेकर पशोपेश में है कि कहीं, जिला प्रशासन ने शादियों पर रोक लगा दी तो तैयारियों पर पानी फिर जाएगा। हालांकि जिले में शादी की तैयारियां चल रही है। अब आयोजक बेटा या बेटी की शादी का कार्ड पहुंचा रहे है साथ ही कोरोना कर्फ्यू का हवाला भी देते हुए बेबसी जाहिर कर रहे हैं।
भिंड निवासी राकेश कुमार के घर बेटी की शादी है। पिछले एक सप्ताह तक पूरा परिवार शादी की तैयारियों में डूबा था। जैसे ही जिले में कोरोना संक्रमण का बढ़ा। मरीजों की संख्या अधिक हुई। वैसे ही जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी। इस सबके बीच अब तक राकेश और उनकी पत्नी मालती अपने हर नाते-रिश्तेदार से शादी में शामिल होने का जिक्र करती आ रही थी। जैसे ही जिला प्रशासन ने गार्डन से शादी के आयोजन में सौ लोग और घर से पचास लोगों के साथ पाबंदियां लगाई है।
दूर के रिश्तेदारों को इस बार नहीं बुलाने का निर्णय
शादी वाले परिवार ने अपने नाते-रिश्तेदारों की सूची तैयार करना शुरू कर दी है। इस सूची में इस बार दूर के नाते-रिश्तेदारों को अलग कर दिया है। अब खास-खास, मामा-फूफा, बुआ और दीदी, जीजा जैसे रिश्तेदार ही सिमट कर रह गए। शादी के कार्ड बांटे जाने के साथ ही दूल्हा व दुल्हन का परिजन यह कहते दिख रहे है कि दतिया में रोक लग गई है। यदि भिंड की स्थिति बिगड़ी तो यहां पर भी पाबंदी लग सकती है।
प्रतीकात्मक फोटो।
दूल्हे के दोस्त व दुल्हन की सहेलियां रहेगी नदारद
कोरोना की मार के कारण सीमित लोगों के साथ शादी की जानी है। शादी के आयोजन को लेकर पंडित भी भीड़ कम करने की सलाह दे रहे हैं। शादी के आयोजन के दौरान परिजन, दूल्हे से स्पष्ट कह रहे कि दोस्तों को मत बुलाना। भीड़ हुई तो लड़की वाला नाराज होगा। वहीं, दुल्हन की सहेलियां भी शादी में शामिल होने के लिए तैयार नहीं है।
ऐसे तो शादी का व्यवहार मार जाएगा
मछंड निवासी केसी शर्मा (परिवर्तित नाम) के एक ही बेटी है। वे पिछले पच्चीस साल से अपने नाते-रिश्तेदार में शादी के आयोजन के दौरान महंगे गिफ्ट देते थे। पैसाें का व्यवहार (लिफाफा) भी करते थे। उन्होंने, नाते-रिश्तेदार के अलावा मछंड, मिहोना व रौन कस्बे सहित आस पास के गांव में रहने वाले लोगों के यहां पैसों का व्यवहार किया। उन्हें आस थी कि बेटी की शादी में करीब तीन से चार लाख का व्यवहार आएगा। लॉकडाउन की वजह से शादी की पंगत करने पर रोक है। ऐसे में बस्ती (मछंड, मिहोना व रौन सहित अन्य क्षेत्र वासी) के लोगों की पंगत न होने पर व्यवहार मारा जाएगा।