पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम की समझाइश काम आई: शादी की जिद पर अड़ी 16 साल की लड़की, पुलिस ने समझाया

पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम की समझाइश काम आई: शादी की जिद पर अड़ी 16 साल की लड़की, पुलिस ने समझाया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शादी की जिद पर अड़ी एक 16 साल की लड़की काे पुलिस व चाइल्ड लाइन की टीम ने समझाइश देकर उसके बालिग हाेने तक इंतजार करने काे कहा। वह जिसके लड़के से शादी करना चाह रही थी उसे नियम कानून का पाठ पढ़ाया गया तब जाकर बात बनी। दरअसल, लड़की परिवार में इकलाैती है। उसके मां-बाप शादी के लिए राजी नहीं थे। टीम की सदस्य ज्याेति तिवारी ने बताया कि रविवार की रात तिली वार्ड निवासी जाटव परिवार से फोन आया कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है। वह शादी करने की जिद कर रही है।

सभी परेशान हैं। सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन व विशेष किशोर पुलिस इकाई को दी गई। लड़की किसी भी तरह मानने को तैयार नहीं थी। टीम ने पूरे परिवार व लड़की को बुलवाया। वह जिस लड़के के साथ में शादी करना चाहती थी उसे भी अपने कार्यालय बुलवाया। लड़की की उम्र 16 वर्ष की और लड़का 20 साल का है। लड़की का कहना था कि 1 साल से इस लड़के से शादी करना चाह रही हूं, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हाे रहे। लड़के से कहा गया कि अभी उसकी उम्र भी शादी लायक नहीं है। लड़की काे आश्रम भेजकर उसके खिलाफ कार्रवाई हाेगी। जिस पर दाेनाें मान गए।

खबरें और भी हैं…



Source link