Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- बादल छाने के बाद भी ऊपर चढ़ा पारा
शहर में बादल छाने के बावजूद दिन में तपिश से ज्यादा राहत नहीं मिली। दिन में पारा 0.6 डिग्री ऊपर चढ़ा। रात में भी गर्मी बढ़ गई है। 2.9 डिग्री के इजाफे के साथ रात का तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार को दिन का तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया।
रविवार के मुकाबले यह 0.6 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। सोमवार को दिन में हवा की रफ्तार सिर्फ 12 किमी प्रति घंटे थी। यदि रफ्तार ज्यादा होती तो तापमान भी कम होता। बादल छाने से दिन की तपिश अर्थ रेडिएशन के जरिए वापस नहीं लौट सकी, इसलिए रात के तापमान में इजाफा हुआ है।
24 घंटे में रात के तापमान में हो सकती है थोड़ी कमी
साहा ने बताया कि मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले 24 घंटे में रात के तापमान में थोड़ी कमी हो सकती है।