बेडरूम से लेकर किचन तक खंगाले डिब्बे: खदान कारोबारी के सूने घर से 8 लाख के गहने-नकदी चोरी, आटे के डिब्बे में छुपाकर रखे जेवरात भी ले गए चोर

बेडरूम से लेकर किचन तक खंगाले डिब्बे: खदान कारोबारी के सूने घर से 8 लाख के गहने-नकदी चोरी, आटे के डिब्बे में छुपाकर रखे जेवरात भी ले गए चोर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 8 Million Jewels Cash Stolen From Mine Businessman’s House, Thieves Also Took Jewelery Hidden In Flour Box

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कारोबारी के घर चोरी के बाद बिख�

  • शहर के दर्पण कॉलोनी में हुई वारदात, थाटीपुर थाना पुलिस ने की FIR

एक खदान कारोबारी को सूने घर के ताले चटकाकर चोर 8 लाख रुपए के जेवरात-नकदी चोरी कर ले गए हैं। चोरों ने बेडरूम से लेकर किचन तक कोई बॉक्स या सूटकेस नहीं छोड़ा है। शातिर चोर आटे के डिब्बे में छुपाकर रखे गहने भी समेट ले गए हैं। वारदात सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात दर्पण कॉलोनी थाटीपुर है। घटना के समय कारोबारी अपनी खदान पर थे व पत्नी बच्चों सहित मायके में थी। घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

थाटीपुर थाना क्षेत्र के दर्पण कॉलोनी निवासी निवासी नरेन्द्र सिंह कुशवाह पुत्र लक्ष्मीराम कुशवाह कारोबारी हैं। उनकी बेहट में रेत की खदान है। सोमवार को कारोबारी की पत्नी रितू दतिया अपने मायके गई थीं। कारोबारी भी घर पर ताला लगाकार खदान पर निकल गए। रात को नरेन्द्र जब घर लौटे तो ताले टूटे देख समझ गए कि वारदात हुई है। अंदर पहुंचे तो देखा कि बेडरूम में अलमारी खुली पड़ी है। अन्य कमरों में भी सूटकेस व अलमारी खुली पड़ी हैं। यहां तक कि किचन में भी मसालों के डिब्बे, आटे के डिब्बे खुले पड़े थे और सामान फैला हुआ था। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाटीपुर थाना पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

यह गहने गए चोरी

चोर कारोबारी के घर से 4.5 लाख रुपए नकद सहित आठ तोला वजनी सोने का हार, चेन, बृजबाला, झुमकी, अंगूठी के अलावा 250 ग्राम चांदी के जेवर तथा बाइक के साथ ही तीन चार पहिया गाडियों की चाबी भी चोरी कर ले गए। कुछ गहने कारोबारी की पत्नी एक डिब्बे में आटे के बीच छुपाकर रख गई थी, लेकिन चोर से नहीं बच सके। चोरों ने किचन में भी तलाशी ली और जेवरात चोरी कर ले गए।

दिनदहाड़े की चोरी

पुलिस ने आस-पास लगे CCTV कैमरे को खंगाले तो पता चला है कि चोरों ने वारदात को दोपहर में अंजाम दिया है। दो से तीन लड़के फुटेज में जाते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस अन्य CCTV कैमरे चेक कर चोरों के क्लीयर फुटेज खंगाल रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link