बैरिकेड्स से परेशानी: नगर निगम वाहनों को रोकने पर पुलिस और चालकों में विवाद, टीटी नगर थाने का घेराव, अफसरों की समझाइश पर शांत हुआ मामला

बैरिकेड्स से परेशानी: नगर निगम वाहनों को रोकने पर पुलिस और चालकों में विवाद, टीटी नगर थाने का घेराव, अफसरों की समझाइश पर शांत हुआ मामला


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Dispute Between Police And Drivers On Stopping Municipal Vehicles, Siege Of TT Nagar Police Station, Calm On The Advice Of Officers

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बैरिकेड्स लगाकर नगर निगम के वाहन रोके जाने पर चालक आक्रोशित हो गए

भोपाल शहर को बैरिकेड्स के जाल से घेरने की पुलिस की कोशिश अब विवाद का कारण बनने लगी है। इस बीच जरूरी सेवाओं के लिए होने वाली आवाजाही भी बाधित होने से विवाद के हालात बन रहे हैं। मंगलवार को नगर निगम के कचरा वाहनों को रोकने के बाद चालकों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद वाहन चालकों ने टीटी नगर थाने का घेराव कर दिया। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और व्यवस्था बहाल हो पाई।

जानकारी के मुताबिक शहर में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने शहर में करीब 300 स्थानों पर बैरिकेड्स लगाकर मार्ग डायवर्ट किया गया है। जिसके चलते लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचने की मजबूरी बन गई है। इस स्थिति को बरकरार रखने की कोशिश में पुलिस द्वारा आवश्यक सेवा में लगे वाहनों को भी रोका जा रहा है। टीटी नगर, न्यू मार्केट और आसपास के इलाके से कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों को जब रोका गया तो इन वाहन चालकों और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मामला जब बिगड़ा तो निगम वाहन चालकों ने काम रोक दिया और सारे वाहन टीटी नगर थाने के सामने खड़े कर थाने का घेराव कर दिया। देर तक चले हंगामे के बाद वरिष्ठ अफसरों की समझाइश पर मामला शांत हो पाया।

ऑक्सीजन सिलेंडर से भरे वाहन को भी रास्ता नहीं

शाहजहांनाबाद चौकी के पास लगाए गए बैरिकेड्स से भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। दोपहर करीब ढाई बजे यहां से गुजर रहे ऑक्सीजन सिलेंडर से भरे लोडिंग वाहन को भी रोक दिया गया। जिसके चलते रॉयल मार्केट की तरफ जा रहे इस वाहन को सिंधी कॉलोनी, भोपाल टाकीज, शाहजहानाबाद थाने से होकर ताज महल के सामने से अपना सफर पूरा करना पड़ा।

बिना जरूरत बाहर नहीं निकलें : डीआईजी

डीआईजी इरशाद वली ने शहर के लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत घरों से बाहर नहीं निकलें। उन्होंने शहर में लगाए गए बैरिकेड्स को लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य रक्षा का प्रयास बताया है।

खबरें और भी हैं…



Source link