रेमडेसिविर की किल्लत: 3 दिन भटकी बहन, मिन्नतें कीं, लेकिन नहीं मिला इंजेक्शन, अस्पताल में वकील ने तोड़ा दम

रेमडेसिविर की किल्लत: 3 दिन भटकी बहन, मिन्नतें कीं, लेकिन नहीं मिला इंजेक्शन, अस्पताल में वकील ने तोड़ा दम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhatki Sister, Pleaded For 3 Days, But Did Not Get Injections, Lawyer Broke Down In Hospital

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुष्पा मिश्रा।

रेमडेसिविर इंजेक्शन की लगातार जारी किल्लत और मरीजों के परिजन को आसानी से इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया सिस्टम जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसे ही एक मामले में सोमवार को महिला वकील ने रेमडेसिवर न मिलने की वजह से दम तोड़ दिया। वकील जगदीश छावानी ने बताया कि अवधपुरी निवासी वकील पुष्पा मिश्रा कोरोना पॉजीटिव हुईं तो परिजन ने उन्हें करोंद स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पुष्पा को रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने की जरूर बताई। बहन लता मिश्रा ने 3 दिन तक रेमडेसिविर के लिए एडीएम माया अवस्थी और ड्रग इंस्पेक्टर केएल अग्रवाल से संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हुई। ऐसे में लता ने अग्रवाल को वाट्सएप पर मैसेज भेजकर हाथ जोड़े, गिड़गिड़ाया। इस पर अग्रवाल ने खुद को कोरोना पॉजीटिव बताकर पल्ला झाड़ लिया। सोमवार को पुष्पा की मौत हो गई, लेकिन उन्हें रेमडेसिविर नहीं मिल पाया।

खबरें और भी हैं…



Source link