लॉकडाउन के साइड इफेक्ट्स: एक साल से बेरोजगारी की मार झेल रहे युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास; गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बचाया

लॉकडाउन के साइड इफेक्ट्स: एक साल से बेरोजगारी की मार झेल रहे युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास; गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बचाया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • A Young Man Who Has Been Suffering From Unemployment For One Year Attempted Suicide; Police Rescued With The Help Of Divers

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस युवक को गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बचाया

कोरोना का विकट काल और लॉकडाउन के मुश्किल हालात…! चौपट हो चुके काम धंधे और बेहाल हो चुकी आर्थिक व्यवस्था के बीच लोग जिंदगी से तंग आकर मौत को गले लगाने पर उतारू दिखाई देने लगे हैं। राजधानी भोपाल के सुकून देने वाले स्पॉट VIP रोड को लोगों ने मौत का ठिकाना बना लिया है। एक साल से बेरोजगारी की मार झेल रहे युवक ने सोमवार रात को बड़े तालाब में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन गोताखोरों की सतर्कता के चलते इस युवक की जान बचा ली गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 11 बजे VIP रोड से एक युवक ने बड़े तालाब में छलांग लगा दी। उसी समय वहां से गुजर रहीं CSP बिट्टू शर्मा ने तत्काल कंट्रोल को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड गोताखोरों ने तत्काल युवक को जीवित बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार युवक का नाम राहुल लोधी (24) न्यू जेल रोड, नयापुरा का रहवासी बताया जा रहा है। तालाब में छलांग लगाने का कारण पूछने पर उसने बताया कि करोना कर्फ्यू की वजह से काम धंधा नहीं था और आर्थिक तंगी से तंग आकर मरने आया था। एक साल पहले वह एक कपड़ा दुकान पर काम करता था लेकिन वहां से निकाल दिया गया। इसके बाद से ही उसे कोई काम नहीं मिला।गोताखोर फैज उल्लाह, इमरान, आमिर, आशिफ, बशीर ने तुरंत कार्यवाही करते हुए युवक को जीवित तालाब से बाहर निकाला और तल्लैया पुलिस के हवाले किया।

खबरें और भी हैं…



Source link