Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल का स
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इंजेक्शन चोरी मामले ने अस्पताल में बरसों से चल रही महंगी दवाओं की बंदरबांट की पोल खोलकर रख दी है। इंजेक्शन चोरी मामले में खुल रही परतों में पता चला है, इनका हिस्सा अस्पताल के उच्च अधिकारियों से लेकर निचले स्तर पर काम कर रहे कम्प्यूटर ऑपरेटर तक भी पहुंचा है।
हमीदिया हॉस्पिटल से रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें पता चला है कि हॉस्पिटल प्रबंधन औऱ रसूखदारों ने ही आपस में इंजेक्शनों की बंदरबांट की है। प्रारंभिक तौर पर मामले में छह लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें सौरभ दत्ता, गौरव बुंदेला, वंशज, हनी सिंह, सोहेल (कम्प्यूटर ऑपरेटर) और सुभाष के नाम शामिल हैं।
सूत्र बताते हैं, इस दौरान किसी को 10, तो किसी को 12 और किसी को 20 इंजेक्शन तक दिए गए। लापरवाही इस हद तक की गई, किसी तरह की एंट्री के लिए रजिस्टर या दस्तावेज भी तैयार नहीं किया गया है। घोटाला होने के बाद इसे चोरी का रूप दे दिया गया। सूत्रों का कहना है, आला अफसरों के निर्देश मिलते ही क्राइम ब्रांच हॉस्पिटल प्रबंधन पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है।