ऑडी की इलेक्ट्रिक कार बाजार में धूम मचाने के लिए हैं तैयार.
Audi के अनुसार उसकी इलेक्ट्रिक कार का बेस वेरिएंट सिंगल चार्ज में 341 किमी की रेंज देता है. जबकि Q4 40 ई-ट्रॉन और Q4 50 ई-ट्रॉन वेरिएंट 520 किमी और 497 किमी की रेंज देती हैं.
3 वेरिएंट में लॉन्च होगी कार – ऑडी की ये दोनों ही कारें 3 वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगी. पहला Q4 35 e-tron कार का एंट्री-लेवल (Base Varient) वेरिएंट होगा, जिसमें 52 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो 310 nm टॉर्क के साथ 168 bhp की पॉवर देगा. जबकि दूसरा Q4 40 e-tron में 77 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 310 mm टॉर्क के साथ 201 bhp की पॉवर देगा. वहीं तीसरे Q4 50 e-tron Quattro वेरिएंट में 77 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो 295 bhp की पावर और 460 nm टॉर्क जेनरेट करेगा.
यह भी पढ़ें: OMG : इतनी ऊंची साइकिल की Limca Book of Record में दर्ज हो गया नाम, यहां देखें वीडियो
0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ती है केवल इतने सेकंड में – ऑडी के अनुसार उसकी इलेक्ट्रिक कार का बेस वेरिएंट सिंगल चार्ज में 341 किमी की रेंज देता है. जबकि Q4 40 ई-ट्रॉन और Q4 50 ई-ट्रॉन वेरिएंट 520 किमी और 497 किमी की रेंज देती हैं. वहीं ऑडी का दावा है कि ये कार केवल 6.2 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं इनकी टॉप स्पीड 180kmph हैं.यह भी पढ़ें: Volkswagen ने 2 नई इलेक्ट्रिक SUV अनवील्ड की, यहां देखें इंटीरियर और एक्सटीरियर
10 मिनट की चार्जिंग में चलेगी 130KM – सबसे खास बात है कि ये कार सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग पर 130km का रन कर सकती है. जानकारों की मानें तो ऑडी इस मॉडल को इस साल के अंत तक यूरोप के मार्केट में लॉन्च करने जा रही है. जर्मनी में इस कार की शुरुआती कीमत करीब 38 लाख रुपये आंकी जा रही है. वहीं भारत में इस कार की एंट्री कब होगी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.