नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 13वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस पिछले साल की विजेता टीम है तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स उपविजेता टीम है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम को अगर लगातार तीसरी जीत हासिल करनी है तो उसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने मध्यक्रम की दिक्कतों को दूर करना होगा. दिल्ली की टीम वानखेडे स्टेडियम में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराने के बाद इस मैच में खेलेगी जबकि मुंबई ने छोटे लक्ष्यों का बचाव करते हुए लगातार जीत दर्ज की है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसा नहीं होने वाला है, उसे इस मुकाबले में हर विभाग में सर्वश्रेष्ठ करना होगा. दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे सकारात्मक चीज शिखर धवन की फॉर्म है, जो अभी तक टूर्नामेंट में 186 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे हैं. धवन और युवा पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी खतरनाक है, लेकिन मुंबई के खिलाड़ी को अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने की जरूरत है.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, इशांत शर्मा, आवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरिवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करेन, सैम बिलिंग्स और अनिरुद्ध जोशी.
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मोहसिन खान, हार्दिक पंड्या, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, अनुकूल रॉय, ईशान किशन, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशाम, युद्धवीर चरक, मार्को जेनसन और अर्जुन तेंदुलकर.