IPL 2021: मुस्तफिजुर के बॉल डालने से पहले ब्रावो ने की क्रीज पार, भड़के वेंकटेश प्रसाद ने जमकर लगाई क्लास

IPL 2021: मुस्तफिजुर के बॉल डालने से पहले ब्रावो ने की क्रीज पार, भड़के वेंकटेश प्रसाद ने जमकर लगाई क्लास


नई दिल्ली. क्रिकेट का टी20 फॉर्मेट काफी दिलचस्प है. कई बार यह गेंदबाजों के लिए काफी क्रूर हो जाता है. गेंदबाज की एक छोटी सी गलती भी मुकाबले की हार का कारण बन जाती है. उसपर चीजों को बदतर बनाने के लिए, यहां तक ​​कि नियम भी बल्लेबाजों का पक्ष लेते हैं. अतीत में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जब किसी गेंदबाज की एक हरकत बहस का एक बड़ा कारण बन जाती हैं, जबकि बल्लेबाज हर चीज का फायदा उठाते हैं. ऐसी ही एक घटना सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आईपीएल ( IPL 2021) मैच के दौरान हुई.

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के अंतिम ओवर में ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) नॉन स्ट्राइकर ऐंड पर खड़े हुए थे. इस दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाद मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) के गेंद डालने से पहले ही क्रीज को छोड़ दिया और काफी दूर निकल आए. जबकि गेंद डालने के दौरान मुस्तफिजुर रहमान क्रीज से बस कुछ इंच आगे निकल आए तो इसे नो बॉल करार दे दिया गया. हालांकि, इस दौरान ड्वेन ब्रावो की यह हरकत गलत थी.

RR vs CSK: ‘यार एक खिलाड़ी हमेशा गायब हो जाता’- परेशान धोनी का मजेदार कमेंट वायरल

ड्वेन ब्रावो के इस एक्शन पर कई क्रिकेटरों ने अपनी नाराजगी जाहिर की. टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ब्रावो की इस हरकत पर बुरी तरह भड़क गए. उन्होंने इस मामले में अपनी निराशा ट्विटर पर भी जाहिर की. प्रसाद ने भारत के लिए 33 टेस्ट मैच और 161 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर दोहरे मापदंड को लेकर सवाल उठाए और आईसीसी से पूछा कि एक गेंदबाज को कैसे निशाना बनाया जा रहा है, जो नियमों के अनुसार चल रहा है. वहीं, एक बल्लेबाज कैसे सही हो सकता है जो अनुचित लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वेंकटेश प्रसाद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस वाकये की एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ”सिर्फ कुछ इंच बाहर आने पर गेंदबाज को दंडित किया जाता है, लेकिन बल्लेबाज के कुछ यार्ड बाहर निकल आने पर कुछ नहीं. क्रीज से बाहर निकल चुके बल्लेबाज को आउट करने का हर अधिकार गेंदबाज के पास है. इसे खेल भावना के खिलाफ बुलाया जाना किसी मजाक से कम नहीं है.

वहीं, साइमन डूल ने कहा, “यह तस्वीर साफ तौर से बताती है कि ब्रावो क्रीज के कितना आगे निकल चुके हैं और इसे नो बॉल दिया गया। यह इस चीज का साफ उदाहरण है कि उनको क्यों रन आउट किया जाना चाहिए. गेंदबाज जरा सा रे लाइन से आगे गया और उनको इसकी सजा मिली.” बता दें कि आईपीएल 2019 के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने इसी तरह क्रीज से बाहर आने पर जोस बटलर को मांकड़ आउट कर दिया था, जिसके बाद खेल भावना को लेकर काफी सवाल उठने लगे थे.

IPL 2021: सीएसके जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी, दो हार के बाद केकेआर टीम में करेगी बदलाव

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ड्वेन ब्रावो ने 8 गेंदों में 20 रन की तेजजर्रार पारी खेल चेन्नई सुपर किंग्स के 20 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन का स्कोर बनाने में मदद की. इसमें ब्रावो का अंतिम गेंद पर छक्का भी शामिल था. इसके बाद मोईन अली और रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर ब्रावो ने गेंदबाजी में भी अपना योगदान दिया. चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से मात दी. आईपीएल 2021 में यह सीएसके की दूसरी जीत रही. इस जीत के साथ सीएसके प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है.





Source link