IPL 2021, RR vs CSK: धोनी को आउट करने के बाद उनसे पहले सकारिया, आप जैसा दूसरा कोई नहीं

IPL 2021, RR vs CSK: धोनी को आउट करने के बाद उनसे पहले सकारिया, आप जैसा दूसरा कोई नहीं


राजस्थान के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने CSK के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी को आउट किया था. (Chetan Sakariya Instagram)

आईपीएल 2021 (IPL 2021) में चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए हैं. उन्होंने सीएसके के खिलाफ सोमवार को हुए मैच में महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) और सुरेश रैना(Suresh Raina) के अहम विकेट लिए. मैच के बाद सकारिया ने धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और इसे जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा बताया.

नई दिल्ली. आईपीएल 2021 (IPL 2021) में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) ने अपने खेल से सबको प्रभावित किया है. उन्होंने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में तीन विकेट झटके. इसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और सुरेश रैना (Suresh Raina) के अहम विकेट शामिल हैं. उनकी टीम भले ही मैच 45 रन से हार गई. लेकिन सकारिया अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे.उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट झटके थे.

मैच के बाद चेतन ने सीएसके के कप्तान धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा कि मैं बचपन से ही आपको पसंद करता हूं और आज आपके खिलाफ मैच खेलने का मौका मिला. ये मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा है, जिसे मैं ता उम्र याद रखूंगा. आपके जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता है. मेरे जैसे खिलाड़ियों को प्रेरणा देने के लिए आपका शुक्रिया.

चेतन आईपीएल 2021 में 6 विकेट ले चुके हैं
सीएसके के खिलाफ तीन विकेट लेने से पहले चेतन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी इतने ही विकेट लिए थे. ये आईपीएल में उनका पहला मैच था. सकारिया ने इस मुकाबले में 31 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे. इसमें मयंक अग्रवाल, केएल राहुल और झाय रिचर्डसन का विकेट शामिल था. हालांकि, उनकी टीम ये मुकाबला भी हार गई थी.

चेतन के छोटे भाई ने इसी साल आत्महत्या कर ली थी
चेतन के लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है. उनके पिता ऑटो ड्राइवर थे. लेकिन कुछ साल पहले वो हादसे का शिकार हो गए थे. इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी चेतन पर आ गई थी. फिर भी इस खिलाड़ी ने हिम्मत नहीं हारी और परिवार को संभालने के साथ क्रिकेट खेलना जारी रखा. इसी साल जनवरी में उनके छोटे भाई ने आत्महत्या कर ली थी. उस समय चेतन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे थे. इसलिए परिवार ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी. जब वो घर लौटे तो उन्हें अपने छोटे भाई की मौत की जानकारी मिली. वो इससे इतना टूट गए थे कि कई दिनों तक खाना नहीं खाया.

IPL 2021 Points Table: टॉप पर RCB, दूसरे नंबर पर पहुंची CSK, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप का हाल

IPL 2021: धोनी का फुल स्ट्रैच देख फैन्स को याद आया WC 2019, बोले- 21 महीना देर हो गई

चेतन को राजस्थान ने 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा था
चेतन की इस साल आईपीएल नीलामी में बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी. लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए कई आईपीएल फ्रेंचाइजी की उन पर नजर थी. नीलामी में ये नजर भी आया, जब उन्हें खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बीडिंग वॉर देखने को मिली. आखिर में राजस्थान ने उन्हें 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा. वे इस आईपीएल में राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने तीन मैच में 16.66 के औसत से 6 विकेट लिए हैं.









Source link