IPL: Virat Kohli और Anushka Sharma की घर वापसी, बेटी वामिका के साथ स्पॉट हुआ ये कपल; देखें Video

IPL: Virat Kohli और Anushka Sharma की घर वापसी, बेटी वामिका के साथ स्पॉट हुआ ये कपल; देखें Video


चेन्नई: टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं. विराट कोहली इन दिनों IPL खेलने में व्यस्त हैं और बैंगलोर की टीम चेन्नई से मुंबई पहुंच गई है.

विराट और अनुष्का की घर वापसी 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इससे पहले चेन्नई में आईपीएल मैच खेल रही थी, जहां उसने अपने तीनों मैच जीतकर हैट्रिक लगाई है. अब बैंगलोर को अपने अगले कुछ मुकाबले मुंबई में खेलने हैं. मुंबई में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का घर भी है.

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट और अनुष्का

मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए अनुष्का शर्मा और विराट की कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं. दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क के साथ-साथ फेस शील्ड लगा रखी है. वहीं, वामिका को अनुष्का ने अपने गोदी में ले रखा है.

 

वामिका की झलक देखने के लिए बेताब थे लोग

लोग वामिका की एक झलक देखने के लिए बेताब थे, लेकिन अनुष्का की गोद में वामिका का चेहरा साफ नहीं दिख रहा था. दोनों कई बार इंस्टाग्राम पर वामिका की फोटो शेयर कर चुके हैं, लेकिन उस फोटो में भी चेहरा नजर नहीं आ रहा था. आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इसी साल माता-पिता बने हैं. 11 जनवरी को अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया था. वामिका के जन्म को चार महीने पूरे होने वाले हैं.





Source link