MB अस्पताल में CRPF के जवान ने मचाया तांडव: उपचार वार्ड में तोड़फोड़ कर मरीजों से की मारपीट, चिकित्सक बोले मिर्गी की वजह से आया था पागलपन का दौरा

MB अस्पताल में CRPF के जवान ने मचाया तांडव: उपचार वार्ड में तोड़फोड़ कर मरीजों से की मारपीट, चिकित्सक बोले मिर्गी की वजह से आया था पागलपन का दौरा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उदयपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए सुनील को काबू करने की कोशिश करते मरीजों के परिजन।

उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में मंगलवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब एक CRPF के जवान ने वार्ड में तोड़फोड़ शुरू कर मरीजों को पीटना शुरू कर दिया। घटना एमबी अस्पताल के पुरुष वार्ड की है। जहां मध्यप्रदेश के नीमच से उपचार के लिए आए सैनिक सुनील कुमार (48) ने मंगलवार दोपहर अचानक वार्ड में मरीजों और उनके परिजनों को पीटना शुरू कर दिया।

इस दौरान सुनील ने जीवन रक्षक उपकरणों से वार्ड में लगे दरवाजे और कांच को भी तोड़ दिया। जिससे 3 मरीजों को गंभीर चोट भी आई है। जिसके बाद एमबी अस्पताल के गार्ड और मरीजों के परिजनों ने बमुश्किल के हाथ पैर बांध उसे काबू किया और मानसिक रोगी उपचार वार्ड में शिफ्ट किया।

सुनील ने वार्ड में मौजूद मरीजों पर किए ताबड़तोड़ वार

प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार ने बताया कि बीती रात सुनील को वार्ड में शिफ्ट किया गया था। तभी से वह पागलों की तरह हरकत कर रहा था। बावजूद इसके उसे आम मरीजों के साथ सामान्य वार्ड में रखा गया। जहां आज सुबह से सुनील ने उसके साथ आए सीआरपीएफ के जवान पर भी हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद मरीज कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सुनील ने वहां रखे उपकरणों से अन्य मरीजों पर हमला करना शुरू कर दिया। जिससे 3 मरीज गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुनील ने वार्ड में खिड़की और दरवाजे के शीशों को तोड़ मचाया उत्पात।

सुनील ने वार्ड में खिड़की और दरवाजे के शीशों को तोड़ मचाया उत्पात।

सामान्य वार्ड में उपचार करा रहे हीरालाल के परिजन राकेश ने कहां की सुनील की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बावजूद उसे आम मरीजों के साथ रखा गया। जहां उसने न सिर्फ अस्पताल में तोड़फोड़ की बल्कि वार्ड में मौजूद मरीज और उनके परिजनों पर भी हमला किया। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

मिर्गी की वजह से सुनील ने किया तांडव

महाराणा भोपाल चिकित्सालय के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ रमेश जोशी ने बताया कि सुनील को सोमवार नीमच से उदयपुर लाया गया था। जहां उसकी शुरुआती जांच की जा रही थी। लेकिन मंगलवार दोपहर अचानक सुनील को मिर्गी आ गई। इसके बाद वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और उसे पागलपन का दौरा आ गया। इस दौरान सुनील ने वार्ड में कुछ अन्य मरीजों पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल प्रशासन द्वारा काबू किया गया और मानसिक रोगी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जोशी ने बताया कि रोगी ने मानसिक स्थिति होने पर इस तरह की हरकत की थी। ऐसे में उसे उपचार और सहानुभूति के जरिए ही सही किया जा सकता है।

हाथ पैर बांध सुनील को मानसिक रोगी वार्ड में किया गया शिफ्ट।

हाथ पैर बांध सुनील को मानसिक रोगी वार्ड में किया गया शिफ्ट।

खबरें और भी हैं…



Source link