नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL 2021) में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की तरफ से धमाल मचा रहे रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के करीबी साथी का निधन हो गया है जिसकी जानकारी इस ऑलराउंडर ने अपने फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट के जरिए दी.
जडेजा ने लिखा इमोशनल मैसेज
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के प्यारे घोड़े (Horse) का निधन हो गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सभी बेहतरीन यादों को जो हमनें एकसाथ में शेयर की हैं. मैं उन्हें संजोकर रखूंगा और उन्हें कभी नहीं भूलूंगा. मेरे प्यारे ‘वीर’ आप हमेशा से मेरे पसंदीदा में से एक होंगे, आप अच्छी तरह से आराम करें.’
यह भी पढ़ें- IPL 2021: धोनी को आउट करने के बाद इमोशनल हुए चेतन सकारिया, माही के लिए कह दी बड़ी बात
जडेजा के बेहद करीब था ये घोड़ा
गौरतलब है कि ये घोड़ा (Horse) रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के बेहद ही करीब था. इससे पहले भी कई बार जडेजा इसी घोड़े के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर चुके हैं. जडेजा फिलहाल आईपीएल 2021 (IPL 2021) में बिजी है. ये खबर सुनकर उनपर दुखों का पहाड़ टूट गया होगा.