अच्छी खबर: इंदौर में 594 बेड का अस्थायी अस्पताल तैयार, ट्रायल आज से, रामायण-IPL देख सकेंगे मरीज

अच्छी खबर: इंदौर में 594 बेड का अस्थायी अस्पताल तैयार, ट्रायल आज से, रामायण-IPL देख सकेंगे मरीज


इंदौर में अस्थायी अस्पताल की व्यवस्था कर दी गई है. (सांकेतिक तस्वीर)

Good News: कोरोना से लड़ाई के लिए इंदौर में 594 बेड का अस्थायी अस्पताल तैयार हो गया है. यह अस्पताल राधा स्वामी सत्संग ब्यास की जमीन पर बनाया गया है. यहां मरीज रामायण और आईपीएल का आनंद उठा सकेंगे.

इंदौर. इंदौर में कोरोना से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. राधा स्वामी सत्संग ब्यास की 45 एकड़ जमीन पर 594 बेड का अस्थायी हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया है. इसका ट्रायल बुधवार से शुरू होगा. यहां लोगों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है.

कोविड केयर सेंटर के व्यवस्था प्रभारी डॉ. निशांत खरे ने बताया कि इस अस्थायी हॉस्पिटल को देवी अहिल्या बाई का नाम दिया गया है. यहां मरीजों की सुविधा को देखते हुए एक लैब भी तैयार की जा रही है. इसमें RTPCR को छोड़कर सभी जांचें की जा सकेंगी. यहां मरीजों को भेजने से पहले रैपिड रिस्पांस टीम उनकी स्क्रीनिंग करेगी. यहां वह मरीज भर्ती होंगे जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होगी.

मरीज देख सकेंग रामायण और IPL

इस अस्थायी अस्पताल में मरीजों के मनोरंजन के लिए 10 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं. इन पर रामायण, महाभारत और IPL जैसे प्रोग्राम का प्रसारण होगा. यहां 2.5 करोड़ रुपए की लागत से लगने वाले 2 ऑक्सीजन प्लांट का काम भी शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि यहां लगने वाले 2 ऑक्सीजन प्लांटों से लगभग 900 लीटर प्रति घंटा ऑक्सीजन उपलब्ध होगी.









Source link