मार्केट में इन दोनों के बीच कड़ी टक्कर रहती है. हालांकि बजाज से लेकर TVS भी भारत की कुछ मशहूर टू व्हीलर ब्रांड है. हम आपको भारतीय मार्केट में 5 सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाले दो पहिया वहां के बारे में बता रहे है, जिन्होंने फाइनेंसियल ईयर 21 में बेहतरीन परफॉरमेंस दिया है.
यह भी पढ़ें: नए Logo के साथ स्पॉट हुई Kia Sonet, यहां देखिए कैसा है लुक
Bajaj Pulsarघरेलु ऑटो निर्माता Bajaj की शानदार स्पोर्ट बाइक पल्सर, युवाओ में काफी मशहूर है. यह बाइक इस फाइनेंसियल ईयर में पांचवा स्थान पर रही. पुरे साल के दौरान कंपनी ने इसके सभी वैरिएंट के कुल 9,45,978 यूनिट्स की बिक्री की है, जो की पिछले साल के फाइनेंसियल ईयर से 11% ज्यादा है. हाल ही में कंपनी ने नई Pulsar 125NS को मार्केट में उतारा है.
Honda Shine
भारतीय बाजार में कम्यूटर बाइक्स की हमेशा से डिमांड रही है. ऐसे में Honda की Shine इस सेगमेंट की शानदार बाइक है. कंपनी ने कुल 9,88,201 यूनिट्स की बिक्री इस फाइनेंसियल ईयर में किया है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 4% ज्यादा है.
Hero HF Deluxe
घरेलु टू व्हीलर कंपनी Hero की ये सबसे सस्ती बाइक है. हाल ही में कंपनी ने इसका नेक्स्ट वैरिएंट HF100 को लॉन्च किया है. इस फाइनेंसियल ईयर में इस बाइक के कुल 16,61,272 यूनिट्स मॉडल की बिक्री हुई है, जो की पिछले सेल के मुकाबले 19% कम है.
Honda Activa
भारतीय बाजार में Hero को टक्कर देने वाली कंपनी Honda की स्कूटर एक्टिवा और Hero स्प्लेंडर के बीच कांटे की टक्कर है. इस फाइनेंसियल ईयर में कंपनी इस शानदार स्कूटर के कुल 19,39,640 यूनि़ट्स की बिक्री की है, जो की पिछले साल के मुकाबले 25% कम है.
Hero Splendor
सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का ताज Hero के स्प्लेंडर के सर सजा है, और ये बाइक बनी है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक. इस फाइनेंसियल ईयर में कंपनी ने इस बाइक के कुल 24,60,248 यूनिट्स की बिक्री की, जो की पिछले साल के मुकाबले 7% कम है.