- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- The Businessman Gave A Bundle Of Notes To Understand The Bundle Of Rice, When The Fakir Opened The House And Returned 1.33 Lakh Rupees,
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
व्यवसायी को रुपए लौटाते हुए गोंडिया बाबा।
- सैफी कॉलोनी में घर जाकर वापस किए रुपए, कहा बंद के कारण नहीं आ पाया
एक फकीर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए व्यवसायी के 1.33 लाख रुपए लौटा दिए। दरअसल हुआ यूं कि 9 अप्रैल को कल्लनगंज क्षेत्र में रोज की तरह फकीर अब्दुल रहीम खत्री उर्फ गोंडिया बाबा लोगों से सदका, खैरात मांगने की अपील कर रहे थे। तभी कॉपर वायर व्यवसायी युसुफ हुसैन की दुकान पर गोंडिया बाबा पहुंचे। युसुफ हुसैन को सदका देना था। इसलिए वह घर से चावल की थैली साथ लाए थे। दुकान के काउंटर के पास रुपए व चावल की थैली एक समान होने से अंतर समझ नहीं पाए और उन्होंने नोटों से भरी थैली बाबा के कासे में डाल दी। थैली लेकर बाबा ने झोले में डाल ली।
3 दिन बाद व्यवसायी को इस बात का पता चला
इधर व्यवसायी को भी पता नहीं कि उससे इतनी बड़ी चूक हो गई है। तीन-चार दिन बाद व्यवसायी को रुपए की आवश्यकता हुई तो उन्होंने दुकान में देखा। तब उन्हें अहसास हुआ कि चावल की थैली की जगह फकीर को रुपए की थैली दे दी है। इस बीच लॉकडाउन लग जाने से फकीर और व्यवसायी का एक-दूसरे से संपर्क नहीं हो पाया। व्यवसायी ने खत्री समाज के इस्माइल खत्री दूधतलाई से संपर्क कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
जब फकीर को इस्माइल ने यह बात बताई तो उसने कहा कि मेरे पास 1.33 लाख रुपए सुरक्षित रखे हुए है। लॉकडाउन के कारण व्यवसायी के यहां जा नहीं सकता। उनका घर भी मुझे पता नहीं है। अगर आपको पता हो तो मेरे साथ चल दो। मंगलवार शाम को इस्माइल खत्री अपनी कार में गोंडिया बाबा को लेकर व्यवसायी युसुफ हुसैन के घर पहुंचा। 1.33 लाख रुपए वापस लौटा दिए।