उज्जैन में कोरोना कर्फ्यू पर सख्ती: तेल व्यापारी ने दूसरे की मेडिकल रिपोर्ट दिखाई तो ADM ने फटकार लगाई; लोगों से की गई अपील नियमों का पालन कीजिए

उज्जैन में कोरोना कर्फ्यू पर सख्ती: तेल व्यापारी ने दूसरे की मेडिकल रिपोर्ट दिखाई तो ADM ने फटकार लगाई; लोगों से की गई अपील नियमों का पालन कीजिए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • The ADM Reprimanded When The Oil Merchant Showed Another’s Medical Report; Follow The Appeals Made To The People

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार चालक से पूछताछ करते एडीएम और एडिशनल एसपी

उज्जैन में बुधवार सुबह से कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाना शुरू किया गया। इसी दौरान एक तेल व्यापारी की कार को रोका गया। उसने कहा कि वह मेडिकल के काम से जा रहा है। उसकी रिपोर्ट देखी गई तो वह किसी दूसरे की निकली। इस पर ADM ने व्यापारी को जमकर फटकार लगाई। मंडी गेट पर चेकिंग के दौरान तेल व्यापारी ने पुलिस के आला अफसर और एडीएम को घर से बाहर निकलने की गलत जानकारी देकर किसी और की मेडिकल रिपोर्ट दिखा दी। इसके बाद भी कार चालक अफसरों से बहस करता रहा। एडीएम ने कार चालक को जमकर फटकारा। उसे कर गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह नियमों का पालन करें।

उज्जैन में बुधवार से कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए सख्ती शुरू कर दी गई। यह सख्ती 30 अप्रैल सुबह 6 बजे तक रहेगी। नियमों का पालन करवाने के लिए एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह, चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी अजीत तिवारी सहित अन्य अफसरों ने मंडी चौराहे पर आने-जाने वालों से पूछताछ की और जरुरी कामकाज से निकले लोगो को जाने दिया। जो लोग कोरोना कर्फ्यू की गाइडलाइन को तोड़कर बाहर निकले थे उनको सबक भी सीखा दिया।

एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि कार MP 13 CC 6764 को रोक कर पूछताछ की गई तो चालक तेल व्यापारी आशीष जैन एडीएम से बहस करने लगा। शहर में निकलने का आधार पूछा तो अनिल जैन ने किसी और की एक पुरानी सिटी स्केन की रिपोर्ट दिखा दी जिसके चलते उसका झूठ पकड़ा गया। इस पर एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने तेल व्यापारी आशीष जैन को फटकारा, जिसका वीडियो भी सामने आया है। थाना चिमनगंज में माहमारी एक्ट की धारा 188, 269 और 272 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आशीष जैन उज्जैन के दौलतगंज क्षेत्र में तेल का व्यापार करता है और संभवतः वह इस दौरान वही जा रहा था। आपको बता दे की धारा 188, 269 और 272 में छह माह तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते है। इन धाराओं में मुचलके का प्रावधान भी है।

एक्टिवा पर जा रहे तीन लोगों को जेल भेजा

एक्टिवा गाडी पर बैठ कर जा रहे तीन लोगो को पकड़ा तो कहा कि पहचान वाले की मौत हो गई है। उनके घर जा रहे है। जिसके बाद एडीएम ने मरने वाले का नाम पूछा तो कहा है कि हम तो तीसरे में जा रहे है। इस पर एडीएम नाराज हो गए और उन्होंने एक गाड़ी पर बच्चे के साथ बैठे लोगों तीन को जेल भेजने का आदेश दिया। एडीएम ने कहा कि सभी लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। इसी में सभी की सुरक्षा है।

खबरें और भी हैं…



Source link