- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- Joint Collector Sanjeev Jain Completed Home Conferencing Video From Home Isolated Kovid Patients, New Initiative Of District Administration, Now Conferencing Expert Doctors Will Give Advice At 2 Pm Every Afternoon
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिये, मरीजों से रूबरु होते संयुक्त कलेक्टर
- कोविड मरीजों को लग रहा कि इस मुसीबत की घड़ी में जिला प्रशासन खड़ा उनके साथ
मुरैना। अब, कैसी तबीयत है आपकी, कैसा महसूस कर रहे हैं, कोई परेशानी तो नहीं आ रही। यह बात वीडियो कान्फ्रिंग के जरिए जिले के संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन ने सभी होम कोरंटाइन कोविड मरीजों से पूछी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, अब हर दिन दोपहर दो बजे आप लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सही सलाह दी जाएगी। यह शासन की एक सकारात्मक व अच्छी पहल है। बात बुधवार को प्रात: 11 से 12 बजे तक की गई।
इस समय वह लोग मुसीबत में हैं जो कोरोना संक्रमण से ग्रसित होकर अपने घरों में होम आइसोलेट हैं। एक तरफ इस समय उनके ऊपर सही होने, न होने का मानसिक दवाब है, उनके सामने यह अनिश्चितता बनी हुई है कि, वे सही होंगे भी कि नहीं। इस समय समाज का भी सपोर्ट नहीं होता है क्योंकि संक्रमित व्यक्ति से कोई मिलने भी नहीं आता है।
50-50 के ग्रुप में की बात
संयुक्त कलेक्टर ने वीडियो कान्फ्रेिसंग से 50-50 लोगों के ग्रुप से बात की है। हर व्यक्ति से एक या दो मिनट ही बात की है। शासन की ओर से कोविड संक्रमितों के लिए यह एक अच्छी पहल है। इससे लोगों को लगता है कि जिला प्रशासन उनकी इस मुसीबत की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
हर दिन दोपहर 2 बजे से विशेषज्ञ देंगे सलाह
इस सकारात्मक पहल की दूसरी कड़ी में जिले के सभी होम कोरंटाइन लोगों से वीडिया कन्फ्रेसिंग द्वारा दोपहर दो बजे हर दिन चिकित्सक रूबरु होंगे। ये चिकित्सक विशेषज्ञ होंगे तथा होम आइसोलेट मरीजों को दवाई से लेकर, खानपान व व्यायाम तक की सलाह देंगे।