कोरोना ने खराब की मानसिक स्थिति: ऑक्सीजन सिलेंडर लूट ले गए लोग, कुछ नहीं कर सकी पुलिस फोर्स

कोरोना ने खराब की मानसिक स्थिति: ऑक्सीजन सिलेंडर लूट ले गए लोग, कुछ नहीं कर सकी पुलिस फोर्स


मप्र के दमोह में ऑक्सीजन सिलेंडर की लूट से अफरा-तफरी मच गई. (सांकेतिक तस्वीर)

कोरोना ने खराब की मानसिक स्थिति: मध्य प्रदेश के दमोह जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचे. इनके पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लूट लिए. पुलिस देखती रह गई.

दमोह. कोरोना संक्रमण ने इंसान की क्या मानसिक हालत कर दी है, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है. मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार रात वो हुआ, जिसका सोचा भी नहीं जा सकता. यहां जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई. अस्तपाल में भर्ती मरीजों ने इन सिलेंडरों को लूट लिया.

दमोह के जिला अस्पताल के हालात मंगलवार रात इतने खराब हो गए कि जब स्टाफ ने परिजनों से सिलेंडर मांगे तो उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया. लोग एक की जगह दो-दो सिलेंडर लूट ले गए. मामला इतना बढ़ गया कि सुलझाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी.

पुलिस ने दबाव बनाया, पर नहीं माने परिजन

मामला सुलझाने ASP शिव कुमार सिंह फोर्स के साथ रात को ही अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने मरीजों के परिजनों पर सिलेंडर वापस करने के लिए दबाव भी बनाया, लेकिन किसी ने नहीं दिए. कुछ देर बाद ASP वापस लौट गए. सुबह पता चला कि इन सिलेंडरों को परिजनों ने लौटाने से मना कर दिया. फिर हंगामेदार स्थिति बन गई. जो मरीज सिलेंडर की मांग कर रहे थे, उन्हें प्री कोविड वार्ड से सिलेंडर लाने के लिए कहा गया, लेकिन जो वहां पर भर्ती थे, वे सिलेंडर देने को तैयार नहीं थे. हालांकि, थोड़ी देर बाद कुछ परिजनों ने सिलेंडर लौटा दिए. बता दें, नियमों के मुताबिक, एक मरीज को एक ही सिलेंडर मिल सकता है, लेकिन डर की वजह से परिजनों ने दो-दो रख लिए. इससे अजीबो-गरीब स्थिति बन गई.छीनकर ले जाने की बात नहीं- ASP

ASP शिवकुमार सिंह ने बताया कि फोर्स के साथ वे अस्पताल गए थे. उन्हें सिलेंडर अस्पताल के अंदर ही मिले. छीनकर ले जाने वाली बात नहीं है. अस्पताल प्रबंधन को सिस्टम से सभी को सिलेंडर की सप्लाई करनी चाहिए. वहीं, CMHO डॉक्टर संगीता त्रिवेदी और सिविल सर्जन डॉक्टर ममता तिमोरी ने कहा कि हम पिछले 4 दिनों से पुलिस सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनी नहीं जा रही. SP को भी आवेदन दे दिया गया है, लेकिन फिलहाल कुछ इंतजाम नहीं हो सका.









Source link