धर्म समाज: सादगी के साथ आज मनाया जाएगा भगवान श्री राम का प्राकट्योत्सव

धर्म समाज: सादगी के साथ आज मनाया जाएगा भगवान श्री राम का प्राकट्योत्सव


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित, घरों में ही पूजन-अर्चन करेंगे श्रद्धालु

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बुधवार चैत्र शुक्ल नवमी को मनाया जाएगा। कोरोना महामारी के संक्रमण को देखेते हुए सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। मंदिरों में सादगी के साथ वैदिक मंत्रों के बीच जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भक्तों द्वारा घरों में ही पूजन-अर्चन के साथ सुन्दर कांड का पाठ किया जाएगा। भक्तों द्वारा दोपहर 12 बजे जन्म आरती के पश्चात हवन राम नाम जाप होगा। भगवान का जन्म, अभिषेक व पूजन होगा।

जन्मोत्सव मुहूर्त – पं. रोहित दुबे ने बताया कि इस वर्ष राम नवमी जन्मोत्सव का पूजन एवं हवन 21 अप्रैल को दिन में पूर्वाह्न 11.37 बजे से दोपहर 1.32 बजे तक शुभ मुहूर्त है। इसके साथ ही सुबह 9.28 बजे से 10.50 बजे तक, सुबह 10.50 बजे से 12.29 बजे तक जन्मोत्सव व हवन पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा।

वैदिक रीति से मनाया जाएगा जन्मोत्सव – श्री राम मंदिर मदन महल में जन्मोत्सव आयोजन वैदिक रीति से प्रतीकात्मक रूप में मनाया जाएगा। हवन सुबह 9:30 से 10:30 बजे, झंडा वंदन 11 बजे, भजन कीर्तन 11:30 से 12 बजे तथा श्री राम जन्म की आरती 12 बजे होगी। इसके बाद हलवे का प्रसाद वितरण होगा। पं. रामकुशल पांडे, गुलशन मखीजा ने भक्तों से घर पर ही पूजन-अर्चन के साथ राम नाम जप करने की अपील की है। श्रीराम मंदिर जीसीएफ स्टेट में जन्मोत्सव पर सुबह अभिषेक के पश्चात आरती होगी। भंडारे की जगह भोजन के पैकेट्स जरूरतमंदों को बाँटे जाएँगे।

मंदिर के पुजारी पप्पू महाराज, खुशीराम आर्य, गोलू श्रीवास ने लोगों से घर पर पूजन करने की अपील की है। श्रीराम मंदिर मूर्ति महावीर ट्रस्ट हनुमान मंदिर शास्त्री पुल सुबह पाँच वैदिक आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक पूजन जन्म आरती पं. कमलेश मिश्रा, जितेन्द्र त्रिपाठी, प्रकाश शर्मा, हरि जेठा, सुधीर गुप्ता की उपस्थिति में होगी।

श्रीगोविदंगज रामलीला समिति मिलौनीगंज छोटे फुहारा के राम जन्मोत्सव श्रीकटरा वाले हनुमानजी महाराज के दरबार में वैदिक पूजन और राम दरबार का अभिषेक, पूजन किया जावेगा। श्रीराम मंदिर यादव कालोनी में श्रीराम दरबार में सुन्दर कांड पाठ, राम रक्षा स्तोत्र का पाठ, जन्म आरती के पश्चात हवन नारायण गुप्ता, सुरेश तोपखाने वाले द्वारा कराई जाएगी। श्री शिव शक्ति राम मंदिर सरस्वती कॉलोनी चेरीताल जन्मोत्सव पर अभिषेक कर भगवान का विशेष, पुष्पार्चन, जन्म आरती और हवन और प्रसाद वितरण किया जायेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link