बस किराए में 25% बढ़ोतरी: अब जबलपुर से कटनी का किराया 125 रुपए देना होगा, लग्जरी बस में सफर करना और महंगा

बस किराए में 25% बढ़ोतरी: अब जबलपुर से कटनी का किराया 125 रुपए देना होगा, लग्जरी बस में सफर करना और महंगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Now, The Fare From Jabalpur To Katni Will Have To Be Paid For 125 Rupees, Traveling In Luxury Bus Is More Expensive

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बसों का किराया 25% बढ़ा।

  • रात्रि सेवा वाली बसों में सामान्य की तुलना में 10 प्रतिशत अतिरिक्त लगेगा

कोरोना संक्रमण के बीच आम लोगों की जिंदगी में एक और महंगाई का झटका लगा है। ये चपत बस सफर में लगेगा। प्रदेश सरकार ने बसों के किराए में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। अब जबलपुर से कटनी और मंडला जाने के लिए 25 रुपए अधिक देने पड़ेंगे। लग्जरी बसों के किराए में सामान्य की तुलना में 25 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है।

प्राइवेट बस ऑपरेटरों के दबाव में सरकार ने किराया बढ़ाने का आश्वासन दिया था। अब कोरोना संक्रमण के बीच किराए में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी हुआ है। परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक बस का न्यूतनम किराया 7 रुपए तय किया गया है। इसके बाद प्रति किमी 1 रुपए 25 पैसे प्रति की दर निर्धारित की है। इसके अलावा लग्जरी बसों के किराए में 25 से 75% तक की वृद्धि की गई है। रात्रि में यात्रियों को 10 प्रतिशत और किराया अधिक देना पड़ेगा।
तीन साल बाद बढ़ाया किराया
राज्य किराया निर्धारण समिति ने 28 मई 2018 को बस का किराया प्रति किमी 1 रुपए तय किया था। बस ऑपरेटर बसों के किराए में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि लग्जरी बसों जैसे डीलक्स (नाॅन एसी) स्लीपर, डीलक्स (एसी) और सुपर लग्जरी कोच के किराए में रात्रि प्रभार यात्रियों से नहीं वसूला जाएगा। रात्रि प्रभार सिर्फ सामान्य बस ऑपरेटर ही ले सकेंगे।

इस तरह लगेगी सफर के दौरान चपत
कहां से कहां तक किमी नया किराया
जबलपुर-कटनी 100 125
जबलपुर-मंडला 100 125
जबलपुर-दमोह 100 125
जबलपुर-सिवनी 145 190
जबलपुर-डिंडोरी ​​​​​​​ 145 190
जबलपुर-बालाघाट ​​​​​​​ 235 295
जबलपुर-सागर 160 200
जबलपुर-छिंदवाड़ा ​​​​​​​ 216 270
जबलपुर-अमरकंटक ​​​​​​​ 223 280

बस ऑपरेटरों का दावा मांग से कम बढ़ा किराया
जबलपुर बस ऑपरेटर एसोसिएशन के नसीम बेग के मुताबिक हम पिछले एक साल से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। पिछले साल लॉकडाउन के कारण बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहा। मेंटीनेंस से लेकर डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी ने बस मालिकों की कम तोड़ दी है। कोरोना के चलते लोग सफर से बच रहे हैं। ऐसे में लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं आम लोगों की शिकायत है कि रेलवे पहले ही किराया बढ़ा चुका है। अब बसों का सफर भी महंगा होने से उनकी हालत और पस्त हो जाएगी। खासकर रोज सफर करने वालों को तगड़ा झटका लगा है।

लग्जरी बसों में इस तरह सामान्य की तुलना में अधिक किराया लगेगा

  • सामान्य बस में रात्रि सेवा- 10%
  • डीलक्स बस (NON – AC)- 25%
  • स्लीपर कोच- 40%
  • डीलक्स बस (AC) – 50%
  • सुपर लग्जरी कोच (AC) 75%

खबरें और भी हैं…



Source link