Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं ने बढ़ाया तापमान
राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं ने शहर का तापमान बढ़ा दिया है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान की श्रेणी में खंडवा भी रहा। मौसम केंद्र भोपाल ने अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया है। हालांकि इसके एक दिन पहले भी तापमान 42.1 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम केंद्र भोपाल के विशेषज्ञ डॉ.गुरुदत्त मिश्रा ने कहा- फिलहाल एक-दो दिन मौसम साफ रहेगा। दिनभर तेज धूप खिलेगी।
तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं की वजह से मप्र का मौसम गर्म हो गया है। मंगलवार को अधिकतम 41.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहा। इसके एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम 42.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री था। यानी मंगलवार को दिन के तापमान 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उधर रात का तापमान 0.4 डिग्री बढ़ गया। हालांकि मौसम केंद्र भोपाल के बुलेटिन के अनुसार प्रदेश मंे सर्वाधिक अधिकतम तापमान की श्रेणी में खंडवा, दतिया व खरगोन को रखा है।