IPL 2021: अमित मिश्रा आईपीएल में तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं. (mishiamit)
38 साल के अमित मिश्रा (IPL 2021) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के एक मैच (DC vs MI) में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा. उनके इस प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को तीसरी जीत मिली.
अमित मिश्रा को पिछले सीजन में सिर्फ 3 मैच खेलने का मौका मिला था. लेकिन इस गेंदबाज ने अपनी लय नहीं खोई. मौजूदा सीजन का दूसरा मैच खेल रहे इस गेंदबाज ने रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड और ईशान किशन को आउट किया. उन्होंने एक ही ओवर में रोहित और हार्दिक को आउट करके मुंबई को वापसी का मौका नहीं दिया. 137 रन मौजूदा सीजन में मुंबई का सबसे कम स्कोर भी है.
मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 7 कदम दूर
अमित मिश्रा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. ओवरऑल विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात की जाए तो अमित दूसरे नंबर पर काबिज हैं. श्रीलंका के लसिथ मलिंगा 170 विकेट लेकर टाॅप पर हैं. मलिंगा क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वहीं अमित मिश्रा 164 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. यानी वे अगर मौजूदा सीजन में 7 विकेट और ले लेते हैं तो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. उन्होंने 4 बार 4 विकेट ओर 1 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. इतना ही वे टी20 लीग में सबसे ज्यादा तीन बार हैट्रिक लेने गेंदबाज भी हैं.पांचवीं बार 4 से अधिक विकेट लिए, बतौर भारतीय सबसे ज्यादा
मैच में अमित मिश्रा ने 4 विकेट लिए. ओवरऑल आईपीएल रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने 5वीं बार 4 या उससे अधिक बाद विकेट लेने का कारनामा किया है. यह बतौर भारतीय सबसे ज्यादा है. बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने 4-4 बार ऐसा किया है.