IPL 2021: रोहित शर्मा ने लगाया इतना लंबा छक्‍का, देखती रह गईं रितिका- नताशा समेत पूरी ‘गर्ल्‍स गैंग’

IPL 2021: रोहित शर्मा ने लगाया इतना लंबा छक्‍का, देखती रह गईं रितिका- नताशा समेत पूरी ‘गर्ल्‍स गैंग’


रोहित शर्मा के छक्‍के को देखती पत्‍नी रितिका (फोटो क्रेडिट: स्‍क्रीन शॉट)

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दो शानदार छक्‍के लगाए. एक इतना लंबा लगाया कि हर कोई देखता रह गया और दूसरा एक हाथ से लगा दिया

नई दिल्‍ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आईपीएल (IPL 2021) के 13वें मुकाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्‍लेबजी करते हुए मुंबई ने ऋषभ पंत की टीम को 138 रन का लक्ष्‍य दिया था, जिसे दिल्‍ली ने चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. मुंबई के लिए कप्‍तान रोहित ने सबसे ज्‍यादा 44 रन बनाए. उन्‍होंने 30 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्‍के जड़े. सलामी बल्‍लेबाज रोहित ने अपनी पारी में एक इतना लंबा छक्‍का जड़ा, जिसे उनकी पत्‍नी रितिका, हार्दिक पंड्या की मंगेतर नताशा स्‍टानकोविच, दिल्‍ली के सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन सभी हैरत से साथ देखते ही रह गए.

बात 5वें ओवर की है, जबकि कगिसो रबाडा की पांचवीं गेंद पर रोहित ने 95 मीटर लंबा छक्‍का जड़ दिया. पूरी ताकत से रोहित के लगाए इस शॉट को देखकर हर कोई हैरान रह गया. अब उनके इस शॉट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. अपनी पारी में रोहित ने अश्विन की गेंद पर एक हाथ से कवर्स की ओर भी छक्‍का लगाया था. उन्‍होंने अश्विन की बाहर जाती गेंद को एक हाथ से बाउंड्री के पार पहुंचा दिया.

मिश्रा की फिरकी में फंसी मुंबई 

मैच की बात करें तो अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा की फिरकी के जादू के बाद बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स  ने मुंबई को मात देकर लगातार पांच हार के क्रम को तोड़ दिया. दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) की पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बनाकर जीत दर्ज की. ललित यादव ने भी नाबाद 22 रन की पारी खेली.मुंबई की टीम मिश्रा (24 रन देकर चार विकेट) की फिरकी के सामने नौ विकेट पर 137 रन रन ही बना सकी. मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए. उनके अलावा इशान किशन (26), सूर्यकुमार यादव (24) और जयंत यादव (23) ने भी उपयोगी पारियां खेली.









Source link