धर्मशाला किक्रेट स्टेडियम.
T-20 World Cup Match at Dharamshala Cricket Stadium: 12 मार्च 2020 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय मैच प्रस्तावित था, लेकिन बारिश के चलते इसे रद करना पड़ा था. इससे पूर्व भी 15 सितंबर 2019 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच प्रस्तावित टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला कई वनडे और टी-20 मैचों का गवाह बन चुका है.
कौन कौन स्टेडियम
नौ स्टेडियमों में एचपीसीए का धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई के स्टेडियम शामिल हैं. इससे पहले बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और बीसीसीआई में अहम पद संभाल चुके अनुराग ठाकुर ने भी यहां टी-20 वर्ल्ड कप के मैच करवाने की बात कही थी.
दुनिया का सबसे खूबसूरत मैदानधर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक है. धौलाधार की वादियों के ठीक नीचे बना हुआ है. मैदान को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में सैलानी भी आते हैं. अब अहम बात यह है कि विश्व कप का आगाज भी इसी मैदान से हो सकता है.
बारिश की भेंट चढ़ा था 12 मार्च 2020 का मैच
इससे पहले, 12 मार्च 2020 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय मैच प्रस्तावित था, लेकिन बारिश के चलते इसे रद करना पड़ा था. इससे पूर्व भी 15 सितंबर 2019 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच प्रस्तावित टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला कई वनडे और टी-20 मैचों का गवाह बन चुका है. सबसे पहले यहां वनडे मैच का आयोजन 27 जनवरी 2013 को भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ था, जिसके बाद अन्य टीमों के साथ भी मैच हुए हैं. दो अक्टूबर 2015 को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का मैच हुआ था. वहीं, आईपीएल के कई मैच भी यहां हुए हैं.