इंदौर में कम नहीं हो रहा संक्रमण: लगातार दूसरे दिन 1781 नए संक्रमित; 10 की मौत, 841 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की रिपोर्ट निगेटिव

इंदौर में कम नहीं हो रहा संक्रमण: लगातार दूसरे दिन 1781 नए संक्रमित; 10 की मौत, 841 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की रिपोर्ट निगेटिव


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • 1781 Newly Infected For The Second Consecutive Day; 10 Dead, 841 Patients Returned Home After Recovery, Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan’s Report Negative

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेज बुखार आने के बाद ताई को शाम को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर में बुधवार को 1781 नए संक्रमित मरीज मिले। मंगलवार को भी इतने ही पॉजिटिव आए थे। देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक एक ही दिन में 10 लोगों की इस बीमारी से जान भी गई है। शहर में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 96 हजार 330 हो चुका है। वहीं, मृतकों की संख्या 1079 हो गई। राहत की बात यह है कि एक ही दिन में 841 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। उधर, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की रिपोर्ट कोराेना निगेटिव आई हैै। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

तेज बुखार के बाद हुई थीं अस्पताल में भर्ती

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को बुधवार शाम तेज बुखार की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां शाम उनका कोविड टेस्ट किया गया था। साथ ही सीटी स्कैन भी किया गया था। महाजन के पारिवारिक और राजनीतिक करीबी माने जाने वाले राजेश अग्रवाल ने बताया कि 101 डिग्री बुखार आने पर हमने तत्काल उन्हें अस्पताल में एडमिट होने को कहा। डॉक्टर ने सभी जरूरी टेस्ट किए हैं। इलाज चल रहा है।

‘नो मोर लापरवाही’, जागरूकता के लिए लगे संदेश

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एयरपोर्ट पर ‘नो मोर लापरवाही’ सहित जागरूकता से जुड़े अन्य संदेश स्क्रीन पर डिस्प्ले किए गए। इन संदेशों में कहा गया कि तेजी से बढ़ रही कोरोना महामारी को रोकने में निभाएं अपनी जिम्मेदारी। लगातार साबुन से हाथ धोएं, मास्क का उपयोग करें। एयरपोर्ट के हॉल में यात्रियों की जागरूकता के लिए लगातार इनका डिस्प्ले किया जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल के अनुसार इसके अलावा एयरपोर्ट पर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। एंट्रेंस पर यात्रियों का सामान भी सैनिटाइज हो रहा है। सोशल डिस्टेंस का पालन भी हो रहा है। यात्रियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए लगातार कहा जा रहा है।

एक्टिव मरीजों की संख्या 1266 हुई

देर रात 9707 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आई, इसमें 1781 संक्रमित, जबकि 7645 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 166 रिपीट पॉजिटिव मिले। अब तक जिले में कुल 10 लाख 83 हजार 3 43 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। इनमें 96330 लोग संक्रमित मिले हैं। 82513 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1079 मरीजों की जान जा चुकी है। जिले में अभी 1266 लोग एक्टिव हैं, जिनमें से ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link