Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देवासएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
देवास | अर्चना और चेतना दाेनाें पक्की सहेली थीं दाेनाें का निधन हो गया। डाॅ दीपक वर्मा और उनकी पत्नी चेतना वर्मा, पति-पत्नी अब नहीं रहे।
- 21 दिन में 175 शवाें का कोरोना प्रोटोकॉल से किया अंतिम संस्कार
- उजड़ रही खुशियां, सूने हाे रहे घर, लाॅकडाउन नहीं, काेराेना से हाे रही माैत के गम में रहा सन्नाटा
शहर में काेराेना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। काेराेना से मृत व्यक्तियाें के लिए आरक्षित मुक्तिधाम पर बुधवार काे दिनभर में 17 शवाें का अंतिम संस्कार किया गया है। यहां एक अप्रैल से अब तक 175 शवाें का अंतिम संस्कार हाे चुका है, इनमें काेराेना पाॅजिटिव और काेराेना संदिग्ध दाेनाें शव शामिल हैं।
हालात यह है कि काेराेना ने शहर के कई परिवाराें की खुशियां छीन ली है। चार दिन पहले शहर के दंत चिकित्सक डाॅ. दीपक वर्मा का निधन हाे गया था। बुधवार काे उनकी पत्नी चेतना वर्मा का भी निधन हाे गया। बुधवार काे ही लवानिया ब्यूटी पार्लर की संचालिका अर्चना मिताली का भी निधन हो गया।
बावजूद स्थिति यह है कि सरकारी आंकड़ाें में माैत के आंकड़े कम बताए जा रहे हैं। जबकि काेराेना से मृत व्यक्तियाें का अंतिम संस्कार काेराेना प्राेटाेकाल के तहत आड़ा कांकड़ के मुक्तिधाम में किया जा रहा है। नगर निगम की टीम के माध्यम से अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
टीम प्रमुख कमल नरवाले के मुुताबिक बुधवार काे ही 17 शवाें का अंतिम संस्कार किया गया है। ऐसी स्थिति में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी काेराेना हेल्थ बुलेटिन में माैताें के आंकड़े कम बताए जा रहे हैं, बुधवार काे जारी हेल्थ बुलेटिन में काेराेना से जीराे माैत दर्शाई गई है।
सरकारी आंकड़ाें में काेराेना की स्थिति
सैम्पल 607 पाॅजिटिव 95 एक्टिव केस 502 ठीक हुए 64 कुल माैत 38 अब तक सैम्पल 1,32,930 कुल पाॅजिटिव 4477 ठीक हुए 3937 रिकवरी रेट 87.94% वैक्सीनेशन 1,45,642़
इस तेजी से बढ़े पाॅजिटिव मरीज