नमस्कार! ये आकाशवाणी जबलपुर का केंद्र है…: आज का मुख्य समाचार ये है कि माढ़ोताल पुलिस ने वायर चोरी कर 13 घंटे आकाशवाणी केंद्र को ठप करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है..

नमस्कार! ये आकाशवाणी जबलपुर का केंद्र है…: आज का मुख्य समाचार ये है कि माढ़ोताल पुलिस ने वायर चोरी कर 13 घंटे आकाशवाणी केंद्र को ठप करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है..


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Police Arrested The Accused For Stealing The Wire For 13 Hours And Stopped The Reward Of Five Thousand

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर8 घंटे पहलेलेखक: संतोष सिंह

  • कॉपी लिंक

आरोपी पवन बर्मन की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।

नमस्कार! ये आकाशवाणी जबलपुर का केंद्र है। आज का मुख्य समाचार ये है कि माढ़ोताल पुलिस ने वायर चोरी कर 13 घंटे आकाशवाणी केंद्र को ठप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी जबलपुर ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब आप खबर विस्तार से सुनिए…

आकाशवाणी केंद्र करमेता में 10 मार्च को हुई चोरी के मामले में फरार पवन बर्मन को माढ़ोताल पुलिस ने 21 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को खबर मिली थी कि आरोपी राजीव गांधी नगर गली नं. 3 स्थित अपने घर आया हुआ है। तभी पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया। इससे पहले माढ़ाेताल पुलिस ने सात अप्रैल को उसके भाई संजू बर्मन को गिरफ्तार किया था। दोनों सगे भाईयों ने मिलकर 10 मार्च और फिर 18 मार्च को आकाशवाणी परिसर में चोरी की थी। प्रसारण के लिए जरूरी कॉपर वायर दोनों काटकर चुरा ले गए थे। ये घटना परिसर में लगे सीसीटीवी मैं कैद हो गई थी।
फेरी वाले कबाड़ी को बेच दिया था
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने चोरी का कॉपर फेरी वाले कबाड़ी को बेच दिया था। ट्रांसमीटर के पीछे लगा लगभग 135 मीटर फीडर वायर का वजन लगभग 111 किमी था। 55 हजार रुपए कीमत के इस वायर को दोनों भाईयों ने कबाड़ी को किलो के भाव से बेच दिया था। 10 मार्च को इस चोरी के मामले में सुरक्षा अधिकारी पतिलाल मर्सकोले ने शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं 18 मार्च को हुई चोरी के मामले में भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण जांच में लिया था।

इस प्रसारण वायर को काट ले गए थे आरोपी भाई।

इस प्रसारण वायर को काट ले गए थे आरोपी भाई।

18 मार्च को 13 घंटे ठप रहा था प्रसारण
इस आकाशवाणी केंद्र में चोरों ने पांचवीं बार 18 मार्च को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके चलते आकाशवाणी का प्रसारण 13 घंटे ठप हो गया था। आकाशवाणी केंद्र के अधिकारियों ने आईजी भगवत सिंह चौहान से मिलकर शिकायत की थी। टीआई रीना पांडे के मुताबिक तभी से दोनों आरोपी भाईयों की तलाश चल रही थी। दोनों पेशेवर चोर हैं। पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link