- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Angry Over Not Receiving Wedding Invitation In Bhind, Young Man Fires On Brother in law, Pet Dog Injured
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घायल कुत्ता को लेकर कोतवाली थाना पहुंचा फरियादी।
- फलदान कार्यक्रम में न बुलाने पर बेज्जती मान बैठा आरोपी।
भिंड शहर में लॉकडाउन में शादी समारोह में सीमित लोगों के बुलाने के साइड इफैक्ट दिखने लगे है। गुरुवार की शाम एक युवक ने अपने जीजा पर कट्टे से फायर इसलिए किया, क्योंकि उसे शादी का निमंत्रण-पत्र नहीं भेजा गया था। हालांकि इस घटना में जीजा बच गया, लेकिन घर का पालतू कुत्ता घायल हो गया। यह पूरे मामले की शिकायत काेतवाली थाने में दर्ज कराई गई।
शहर के वार्ड क्रमांक 22 चतुर्वेदी नगर गली नंबर 6 निवासी सत्यदेव शर्मा पुत्र रुपनारायण शर्मा के बेटे आशीष की 26 अप्रैल की शादी है। शादी समारोह से पहले उनके बेटे आशीष का 19 अप्रैल को लगुन-फलदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सत्यदेव शर्मा ने सीमित लोगों को ही बुलाया था। शादी समारोह में दूर के रिश्तेदारों काे बुलावा नहीं भेजा गया। फलदान उत्सव के दौरान दूर के रिश्ते में साले लगने वाले सगरा निवासी परमाल शर्मा को भी निमंत्रण नहीं दिया था। यह बात परमाल को अच्छी नहीं लगी और वो अपने दूर के जीजा से खफा हो गया। वो फलदान उत्सव में न बुलाने की बेज्जती का बदला लेने के लिए गुरुवार की शाम करीब छह बजे सत्यदेव के घर पहुंच गया। इस समय सत्यदेव घर के बाहर वाले कमरे में बैठे थे और परिवार में शादी की तैयारियों चल रही थी। इस समय परिवार के अन्य सदस्यों से चर्चा कर रहे थे। तभी परमाल बाइक से उतर कर कमरे में आया और उसने कमर से कट्टा निकालकर सीधे सत्यदेव पर निशाना साधते हुए फायर ठोक दिया, हालांकि इस घटना में सत्यदेव का बाल-बाल बच गए। लेकिन गोली लगने से उनका कुत्ता घायल हो गया।
घायल कुत्ता को लेकर कोतवाली थाना पहुंच फरियादी
वहीं, इस घटना से उनके परिवार के लोग दहशत में आ गए। इसके बाद सत्यदेव अपना घायल कुत्ता लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने अपने दूर के साले के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। सत्यदेव के मुताबिक परमाल शराब पीता है। इसलिए वे उसे पसंद नहीं करते। इसी कारण उन्होंने उसे शादी में नहीं बुलाया था।