Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वर्तमान में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी हो रही है। इसमें खरीदी केंद्रों पर छोटे-छोटे तौल कांटे लगाए हैं। भारतीय किसान संघ ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि काेराेना के फैलते संक्रमण को ध्यान में रखकर तौल बड़े कांटों से करवाएं। प्रदेशाध्यक्ष रामभरोसे बासोतिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी के अनुसार खरीदी केंद्रों पर आमतौर पर तुलाई का काम छोटे तौल कांटों से किया जा रहा है।
यह किसानों के साथ हम्माल, तुलावटियों के लिए भी जोखिम भरा है। ऐसे में सरकार को इसमें बदलाव का बड़े और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटों का प्रबंध करवाना चाहिए। इससे तुलाई का काम भी समय पर होगा और किसानों, हम्माल, तुलावटियों का जोखिम भी कम होगा।
इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखा है। उनसे अनुरोध किया है कि तौल के काम में तेजी के लिए भी बड़े तौल कांटे मददगार साबित होंगे। गौरतलब है कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही गेहूं खरीदी में कई केंद्रों पर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी कोरोना का संक्रमण का तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में छोटे तौल कांटे पर तुलाई करने से काफी समय लग रहा है।