शर्मनाक : चौथी मंजिल से लटकी युवती चीखती चिल्लाती रही, लोग Video बनाते रहे

शर्मनाक : चौथी मंजिल से लटकी युवती चीखती चिल्लाती रही, लोग Video बनाते रहे


मां की मौत के कारण युवती सदमे में थी.

न्यूज़18 आप से यह अपील करता है कि यह संकट की घड़ी है. संयंम और धैर्य बनाए रखें. इस तरह के कोई आत्मघाती कदम नहीं उठाएं क्योंकि ज़िंदगी अनमोल है.

रायसेन. कोरोना संकट (Corona crisis) की इस घड़ी में भोपाल के पड़ोसी ज़िले रायसेन से दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आयी है. यहां कोरोना के काऱण अपनी मां को खो चुकी एक युवती ने चौथी मंजिल के कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना का एक और रोंगटे खड़ा कर देने वाला पहलू ये है कि लोगों ने उस युवती को नीचे छलांग लगाते देखा लेकिन उसे बचाने के बजाये वो उसका वीडियो (Video) बनाते रहे.

बताया जा रहा है कि युवती मां की मौत के बाद सदमे में थी. उसी शॉक में उसने आत्महत्या कर ली.

मां की मौत का गम
ये घटना रायसेन के मंडीदीप थाना छेत्र  के हिमांशु मेघा सिटी की है. यहां रहने वाला परिवार मूलत: कोलकाता का रहने वाला है. एक दिन पहले ही मृतक लड़की की मां की कोरोना से मौत हो गई थी. उसके बाद से लड़की सदमे में थी. उसी हालत में उसने बुधवार को चौथी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से नीचे छलांग लगा दी. परिावर वाले उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक लड़की कूद चुकी थी उनके हाथ सिर्फ उसका हाथ लगा. चीख पुकार सुन कर ऊपऱी मंजिल और आस-पड़ोस में रहने वाले लोग पहुंचे सबने मिलकर लड़की को बचाने का प्रयास किया. उसे ऊपर की ओर खींचने की कोशिश की. लेकिन कोशिश नाकाम रही.वीडियो बनाते रहे तमाशबीन

लड़की तड़फड़ाते हुए नीचे आ गिरी. शोर सुनकर नीचे भीड़ जमा हो गयी थी. लेकिन नीचे खड़े दर्जन भर लोग तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे. किसी ने उस लड़की को बचाने का प्रयास नहीं किया. लड़की नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गयी थी. उसे तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया.

जिंदगी है अनमोल
न्यूज़18 आप से यह अपील करता है कि यह संकट की घड़ी है. संयंम और धैर्य बनाए रखें. इस तरह के कोई आत्मघाती कदम नहीं उठाएं क्योंकि ज़िंदगी अनमोल है.









Source link