दूसरी तरफ युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स है. एक बार की विजेता इस टीम ने वानखेडे़ में ही खेले गए अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 रन से हार झेली. हालांकि 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने 7 विकेट पर 217 रन बनाए. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से मात दी. फिर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को 45 रन से हरा दिया.
इसे भी देखें, वॉर्नर का विकेट लिया और मैदान पर अजीब अंदाज में डांस करने लगे फैबियन , Video
बैंगलोर टीम अभी तक सीजन की अजेय टीम है जिसने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, राजस्थान टीम ने 3 में से एक मुकाबला जीता है और दो मुकाबलों में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी. आठ टीमों की अंकतालिका में बैंगलोर दूसरे और राजस्थान 7वें नंबर पर है. बैंगलोर और राजस्थान के बीच मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों की प्लेइंग-XI में बदलाव हो सकते हैं. युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन सीजन में अभी तक कुछ खास नहीं रहा है, देखना होगा कि वह अपनी जगह बरकरार रख पाते हैं या नहीं. वहीं, राजस्थान टीम में श्रेयस गोपाल को मौका मिल सकता है. लियाम लिविंगस्टोन भी लौट गए हैं, ऐसे में राजस्थान के पास 5 विदेशी खिलाड़ियों से चुनने का ही विकल्प है.इस मैच के लिए संभावित प्लेइंग-XI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल
राजस्थान रॉयल्स : जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान