IPL 2021: सीएसके ने केकेआर को 18 रन से हराया. (PIC: PTI)
IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ऑयन मॉर्गन पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 21 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडिमय में आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है.
आईपीएल ने बयान में कहा, ”कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ऑयन मॉर्गन पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 21 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडिमय में आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है.” बयान के अनुसार, ” टीम का आईपीएल आचार संहिता के तहत इस सत्र का यह धीमी ओवर गति से जुड़ा पहला मामला है, इसलिए मॉर्गन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है.” आईपीएल के नियमों के अनुसार धीमी ओवर गति के पहले मामले में टीम के कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना किया जाता है.
IPL 2021 : अजेय बैंगलोर से अब राजस्थान की भिड़ंत, दोनों ही टीमों की प्लेइंग-XI में होगा बदलाव!
बता दें कि यह सीएसके की लगातार तीसरी जीत है और टीम अकंतालिका में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पीछे छोड़कर टॉप पर भी पहुंच गई है. इस मैच में सीएसके के लिए फाफ डुप्लेसी (नाबाद 95) और रुतुराज गायकवाड़ (62 रन) के अर्धशतकों के बाद दीपक चाहर ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया. दीपक चाहर ने चार ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट झटके. इसके अलावा लुंगी एनगिडी ने 28 रन देकर तीन विकेट झटके.IPL 2021 Points Table: डबल हेडर के बाद CSK टॉप पर, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप का हाल
वहीं, दूसरी तरफ आंद्रे रसेल और पैट कमिंस का अर्धशतक टीम के काम नहीं आ सका और केकेआर को शिकस्त झेलनी पड़ी. कोलकाता नाइट राइडर्स पैट कमिंस नाबाद 66 रन (34 गेंद, चार चौके, छह छक्के), आंद्रे रसेल की 54 रन (22 गेंद, तीन चौके और छह छक्के) की ताबड़तोड़ और दिनेश कार्तिक (40 रन, 24 गेंद, चार चौके, दो छक्के) की संयमित पारी के बावजूद केकेआर हार गई.