IPL 2021: MS Dhoni ने लंबे इंतजार के बाद IPL में पहली बार किया ये कमाल, खुशी से झूम उठे फैंस

IPL 2021: MS Dhoni ने लंबे इंतजार के बाद IPL में पहली बार किया ये कमाल, खुशी से झूम उठे फैंस


चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए IPL मैच में एक ऐसा कारनामा किया, जिसके लिए उन्हें इस टी20 लीग के इतिहास में 65 गेंदों का इंतजार करना पड़ा. दरअसल, आईपीएल के इतिहास में पहली बार धोनी ने सुनील नरेन की गेंद पर चौका लगाया.

धोनी ने IPL में पहली बार किया ये कमाल

आईपीएल में इससे पहले तक सुनील नरेन जब धोनी के सामने होते थे, तो माही के बल्ले से एक भी बार चौका या छक्का नहीं निकला. बुधवार को जब सुनील नरेन ने धोनी के सामने गेंदबाजी की, तो धोनी ने इस स्पिनर की गेंद पर आईपीएल इतिहास में पहली बार चौका जड़ा.

अचंभे में पड़ गए लोग

सभी लोग यह जानकार अचंभे में पड़ गए. ओवरऑल टी20 क्रिकेट में धोनी ने इससे पहले नरेन की गेंद पर सिर्फ एक बार चौका मारा था. उन्होंने 2 अक्टूबर, 2013 को चैम्पियंस लीग के मैच में ये किया था. धोनी ने नरेन की 83 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 44 रन बनाए हैं. नरेन ने दो बार धोनी को आउट किया. नरेन के खिलाफ धोनी का स्ट्राइक रेट 53.01 का है. 

धोनी ने 8 गेंदों पर बनाए 17 रन 

धोनी ने बुधवार को केकेआर के खिलाफ मैच में 8 गेंदों का सामना किया और 17 रन बनाए. उन्होंने 2 चौका और 1 छक्का जड़ा. धोनी इस मैच में चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने फाफ डु प्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारियों के बाद दीपक चाहर (29 रन देकर चार विकेट) के कातिलाना स्पेल से कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. 





Source link